विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी के दर्शन कर किया पूजन, बाढ़ प्रभावितों के लिए दी राहत सामग्री

Published: Sun, 07 Sep 2025 10:31 AM (GMT+05:30)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और देश-प्रदेश की ...और पढ़ें

राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम सैनी
राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम सैनी

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला पहुंचे। उन्होंने पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में जाकर माता के दर्शन किए और देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री सैनी ने इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की। उन्होंने 15 राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को पंजाब और 10 राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।