Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सैलजा मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं तो क्या गुनाह किया', CM सैनी ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sun, 22 Sep 2024 02:34 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले कांग्रेस की दिग्गज नेता और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर आ रही है कि सैलजा कांग्रेस से नाराज चल रही हैं। वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं तो उन्होंने क्या गुनाह किया है।

    Hero Image
    नायब सैनी ने कांग्रेस पर लगाया सैलजा का अपमान करने का आरोप (फाइल फोटो)

    एएनआई, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस में आंतरिक मतभेदों और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार में न दिखने की खबरों पर कटाक्ष किया। सीएम सैनी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा एक नेता हैं और अगर वह मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं, तो उन्होंने क्या गुनाह किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं तो उन्होंने क्या गुनाह किया?'

    नायब सैनी ने कुमारी सैलजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का अपमान किया है। कांग्रेस दलित विरोधी है। अगर कोई दलित नेता कांग्रेस में आगे बढ़ना चाहता है, तो कांग्रेस उस नेता को कुचल देती है।

    उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा कोई छोटी नेता नहीं हैं, वह कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता हैं अगर वह मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं तो उन्होंने क्या गुनाह किया? कांग्रेस पार्टी भाई-भतीजावाद में फंसी हुई है, वे भाई-भतीजावाद से आगे नहीं सोचती।

    इस चुनाव में कांग्रेस को पूरा योगदान देंगी सैलजा- बृजेंद्र सिंह

    हालांकि, उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने कुमारी सैलजा के पार्टी छोड़ने की किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में भाजपा को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कुमारी शैलजा बहुत वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, उनके बारे में ऐसी बातें कहने का कोई मतलब नहीं है। वह इस चुनाव में कांग्रेस को पूरा योगदान देंगी। भाजपा झूठ की दुकान है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के 'रणक्षेत्र' को तपिश दे रही अपनों की बगावत, BJP-Congress से बागी दो दर्जन नेता बने चुनौती

    सैलजा और सुरजेवाला के लिए मनोहर लाल ने कही ये बात

    पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धुरंधर माना जाता है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा के लिए सात गारंटी जारी करने के समय वह एआईसीसी मुख्यालय में मौजूद नहीं थीं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल ने हरियाणा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया था।

    कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संभावनाओं की दुनिया है और संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। सही समय आने पर आपको सब पता चल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चुनावी बेड़ा पार लगाने की आस में फिर डेरों की शरण में नेताजी, आशीर्वाद पाने के लिए नहीं छोड़ रहे कोई कसर