चुनाव नतीजों के बीच CM नायब सैनी का केजरीवाल पर निशाना- 'अपनी मिट्टी का अपमान करके दिल्ली के कैसे हो जाते'
दिल्ली चुनाव में आप की हार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी का अपमान किया है। जब वे हरियाणा के नहीं हो सके तो दिल्ली के कैसे हो सकते हैं? सीएम सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है और अब दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। Delhi Vidhansabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी जहां 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अब तस्वीर साफ है कि दिल्ली में 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।
एक वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा भी कि दिल्ली की जनता का जो भी फैसला है, हम उसे विनम्रता से स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बहुत-बहुत बधाई। जनता का फैसला सर माथे पर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे जनता की उन सभी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे। जिनकी वजह से उन्हें बहुतम मिला।
सीएम नायब सिंह सैनी की आई प्रतिक्रिया
इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साथा। उन्होंने कहा, केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया, वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते।
आज के ऐतिहासिक दिन दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया तथा दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के कुशल नेतृत्व,सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी।भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी।
चुनाव के बीच यमुना पर सियासत
दरअसल, दिल्ली चुनाव के बीच यमुना का पानी भी प्रमुख मुद्दा रहा था। इस पर हरियाणा और दिल्ली के बीच जमकर सियासी घमासान हुआ। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यमुना का पानी हरियाणा की बीजेपी सरकार की वजह से जहरीला हो रहा है। अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हरियाणा सरकार पर यमुना नदी को जहरीला करने का आरोप लगाया था।
उनके इस दावे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पलटवार किया और दिल्ली और यमुना के पानी के एक-दूसरे से तुलना की। मुख्यमंत्री नायब सैनी वजीराबाद भी पहुंचे थे और यहां हरियाणा के पानी की तुलना दिल्ली की यमुना नदी के पानी से भी की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।