Move to Jagran APP

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच बीरेंद्र सिंह के रात्रिभोज में शामिल हुए हरियाणा सीएम मनोहर लाल

मोदी मंत्रिमंडल में विस्‍तार की सुगबुगाहट के बीच पूर्व केंद्रीय चौधरी बीरेंद्र सिंह रात्रि भोज दे रहे हैं। इस भोज में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल भी पहुंचे हैं। बीरेंद्र सिंह हिसार से सांसद अपने पुत्र बृजेंद्र सिंह को मोदी कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 03:45 PM (IST)
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच बीरेंद्र सिंह के रात्रिभोज में शामिल हुए हरियाणा सीएम मनोहर लाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, उनके सांसद पुत्र बृजेंद्र सिंह और हरियाणा सीएम मनोहरलाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर दिल्ली प्रवास पर पहुंचे हैं। शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे सीएम ने पहले हरियाणा भवन से दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप में हिस्सा लिया। इसके बाद वह 8.30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के दिल्ली में 16 तालकटोरा रोड स्थित निवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचे। बीरेंद्र सिंह चाहते हैं कि उनके पुत्र हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराने के इच्‍छुक हैं।

loksabha election banner

यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित उनके सांसद पुत्र बृजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वगात किया। बीरेंद्र सिंह 2014 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। तब से अब तक यह पहला अवसर है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके निवास पर रात्रि भोज के लिए पहुंचे हैं।

सीएम मनोहरलाल ने गत वर्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के दौरान बीरेंद्र सिंह से भी विस्तृत विमर्श भी किया था। तभी से दोनों नेताओं के बीच हरियाणा भवन से लेकर स्टेट गेस्ट हाउस हरियाणा निवास में लगातार मुलाकात होती रहती हैं। बीरेंद्र सिंह किसान संगठनों के आंदोलन पर भी बेबाक बाेलते रहे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की सरगर्मियां शुरू होने के साथ ही बीरेंद्र सिंह भी दिल्ली में काफी सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि वे अपने सांसद पुत्र बृजेंद्र को केंद्र में मंत्री बनवाने की जुगत भिड़ा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विस चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है बृजेंद्र सिंह का दावा

बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में रहते हुए जाट बेल्ट में काफी प्रभावी नेता रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली, उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश में भी संगठन की अहम जिम्मेदारियां दी हैं। किसानों के सर्वमान्य नेता रहे दीनबंधु सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह खुलकर किसानों की बात करते हैं। किसान संगठनों के आंदोलन के मद्देनजर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन कृषि सुधार कानूनों को लेकर पत्र भी लिखा था।

इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीन कृषि सुधार कानूनों पर तीन सांसदों की जो प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई थी, उसमें भी बृजेंद्र सिंह को शामिल किया था। बृजेंद्र सिंह 19 साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे। हरियाणा काडर के आइएएस के रूप में वे विभिन्न जिलों में अहम पदों पर रहे। बृजेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को आधार बनाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट बेल्ट में दीनबंधु सर छोटूराम का बड़ा प्रभाव रहा है।

फिलहाल मोदी मंत्रिमंडल में हरियाणा से हैं तीन मंत्री

मोदी मंत्रिमंडल में हरियाणा से फिलहाल तीन मंत्री हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, रतन लाल कटारिया शामिल हैं। मोदी सरकार पार्ट-एक में बीरेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। तब हरियाणा से बीरेंद्र सिंह के अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर राज्यमंत्री थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की रूपरेखा दिल्ली में तैयार हो रही है। इसके मद्देनजर बीरेंद्र के घर पर सीएम के रात्रिभोज को डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.