किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा सीएम मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से किसानों के आंदोलन के बारे में चर्चा की और हरियाणा में इस दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
चंडीगढ़, जेएनएन। किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक हुई मुलाकात के दौरान किसानों के आंदोलन पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पूरे आंदोलन और उसमें शामिल राजनीतिक हस्तक्षेप की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से अपील की है कि वे सर्दी के इस मौसम में सड़क पर न बैठें। उन्हें बैठने और अपनी बात कहने के लिए दिल्ली में बुराड़ी स्थित जगह उपलब्ध कराई गई है। सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया किसान आंदोलन का पूरा फीडबैक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को गुरुग्राम में थे। वहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच किसान आंदोलन को लेकर तनातनी तथा आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी स्थिति की जानकारी देने के लिए अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा। देर ऱात को उनकी शाह से मुलाकात हुई।
मनोहर की मुलाकात के बाद शाह ने कहा हम किसानों से बातचीत को तैयार
सूत्रों के अनुसार मनोहर लाल ने अमित शाह को बताया कि आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा तथा इसमें हरियाणा के किसी किसान ने भागीदारी नहीं की है। अधिकतर किसान पंजाब से आए हुए हैं तथा उन्हें पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का संरक्षण प्राप्त था। यह आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रायोजित है। हरियाणा में किसी किसान को कोई दिक्कत परेशानी नहीं होने दी गई। पुलिस ने उनके साथ कुछ भी ऐसा नहीं किया, जिसकी आशंका जताई जा सकती थी।
मुख्यमंत्री से तमाम फीडबैक लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मसले पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को बातचीत का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। शाह से मिलने के बाद मनोहर लाल शनिवार रात को ही हिसार के लिए रवाना हो गए थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर, धमकी भरे पोस्टर वायरल
यह भी पढ़ें: किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे, BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो
यह भी पढ़ें: फिर मसीहा बने सोनू सूद, 12 वर्ष की पीड़ा हुई खत्म और अमन को हरियाणा में मिली नई जिंदगी
यह भी पढ़ें: Exclusive interview: हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े बोले- संगठन व सरकार में तालमेल जरूरी
यह भी पढ़ें: हरियाणा के शहरी सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत, आवासीय प्लॉटों के बढ़ा सकेंगे फ्लोर एरिया रेशो
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए