Move to Jagran APP

Manohar Lal : हरियाणा के सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को बताया सर्कस, विपक्षी दलों की एकता की कही बड़ी बात

Haryana CM Manohar Lal हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के अध्‍यक्ष चुनाव को सर्कस और नौटंकी करार दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों पर भी चुटकी ली है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष पीएम मोदी से डरा हुआ है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 10:31 PM (IST)
Manohar Lal : हरियाणा के सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को बताया सर्कस, विपक्षी दलों की एकता की कही बड़ी बात
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana CM Manohar Lal : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के विरुद्ध विपक्षी एकता की कोशिशों और कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव पर चुटकी ली है। उन्‍होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर सवाल उठाए। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नौटंकी और सर्कस से ज्यादा कुछ नहीं है, जबकि विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डर सता रहा है।

loksabha election banner

कहा- विपक्षी दलाें के नेताओंं को खुद नहीं पता वे क्‍या करना चाहते हैं  

मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी नेता कभी वह तीसरा मोर्चा बनाने की बात करते हैं तो कभी मुख्य गठबंधन का दावा करते हैं। विपक्षी दलों के नेताओं को स्वयं नहीं पता कि वह क्या करना चाहते हैं। इसलिए तमाम नकारे जा चुके विपक्षी दलों के नेताओं को बैठकर यह चिंतन करना चाहिए कि अतीत में उन्होंने देश की जनता के साथ क्या-क्या धोखे किए हैं, जिनकी सजा उन्हें आज मिल रही है।

सीएम मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ ने एक दर्जन नेताओं व कलाकारों को ज्वाइन कराई भाजपा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को भाजपा के सकेतड़ी (पंचकूला) कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और सांसद नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब एक दर्जन पूर्व प्रत्याशियों, कलाकारों व समाजसेवियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

मनोहर और धनखड़ ने कहा- भाजपा एक समुंदर है

मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा एक समुंदर है। यहां हर व्यक्ति को काम और हर काम को एक व्यक्ति देने की परंपरा है। इसलिए सभी को उनकी योग्यता के अनुसार पार्टी में काम प्रदान किया जाएगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी दलों को मोदी के नाम का डर है।

बोले- विपक्षी दलों को पीएम मोदी का डर सता रहा है

उन्‍होंने कहा कि इसी डर की वजह से विपक्षी दल तीसरा मोर्चा बनाने की सोच रहे हैं। पिछले कुछ चुनाव से तीसरे मोर्चे की बात लगातार चल रही है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि हमारे बिना तीसरे मोर्चे का गठन नहीं होगा। मोर्चा दूसरा बनेगा या तीसरा, यह सब हवा में है।

उन्‍होंने कहा कि कुल मिलाकर विपक्षी दलों को पीएम नरेन्‍द्र मोदी का भय सता रहा है, क्योंकि जनता को समझ में आ चुका है कि पहले जो पार्टियां थी, वह उनका सिर्फ फायदा उठाती थी। देश में सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया है। न केवल केंद्र, बल्कि राज्यों में भी भाजपा ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर काम किए हैं।

कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव पर कहा- सभी नेता संशय से भरे हुए हैं

मनोहर लाल ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि सबसे पहले अशोक गहलोत, फिर दिग्विजय सिंह, उसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और फिर शशि थरुर चुनाव मैदान में उतारे गए। इन सभी को डर है कि वह असली अध्यक्ष होंगे या नकली अध्यक्ष होंगे। इसलिए सभी संशय से भरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana Congress: कांग्रेस के असंतुष्टों से अलग हुए हुड्डा, खड़गे के नामांकन से दिए बड़े सियासी संकेत

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने आठ साल के कार्यकाल में मेक इन इंडिया का नारा सिर्फ नारे के लिए नहीं दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यकाल दुनिया में अपने देश का मान सम्मान बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा। देश आजाद हुए 75 साल हो गए हैं, लेकिन देश के प्रति गर्व की अनुभूति पहली बार हुई है।

इन नेताओं, कलाकारों व समाजसेवियों ने की भाजपा ज्वाइन

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को प्लाई बोर्ड एसोसिएशन यमुनानगर के अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र चावला, नगर परिषद गोहाना के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, बहादुरगढ़ में आप के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण कबलाना, पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक डा. ओपी छिकारा, कलाकार प्रदीप बूरा व पूजा हुड्डा, समाजसेविका रेणु माथुर काे भाजपा में शामिल कराया। 

यह भी पढ़ें: Reservation In Private Job: हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण के कानून पर हाई कोर्ट दोबारा करेगा सुनवाई

इसके साथ ही रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता रोशन लाल माहला, नारायणगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन अमित वालिया, सफीदो विधानसभा से लोकतांत्रित सुरक्षा पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय सैनी, हैफेड सफीदों के पूर्व जीएम सुरेश गुप्ता और रेलवे के चीफ सुपरिटेंडेंट कमल लहरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मीडिया विभाग के चेयरमैन डा. संजय शर्मा, प्रवक्ता सुदेश कटारिया, प्रवीण आत्रेय, तरुण भंडारी और संजय आहुजा समेत कई पार्टी पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.