विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 अगस्‍त को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 10 Aug 2023 02:22 PM (IST)

हरियाणा में जल्द ही मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार को घेरने ...और पढ़ें

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 अगस्‍त को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक,
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 अगस्‍त को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक,

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा में जल्द ही मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार को घेरने में जुटी हुई है। वहीं, कांग्रेस ने चंडीगढ़ में 16 अगस्‍त को विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मानसून सत्र पर कांग्रेस रणनीति बनाएगी। नूंह हिंसा, सीईटी, बाढ़ समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।