Move to Jagran APP

Haryana Baroda by-election 2020: मनोहर बोले- बरोदा में खुद लड़ें हुड्डा, हमारा सामान्य कार्यकर्ता भी उन्हें हरा देगा

Haryana Baroda by-election 2020 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल को अपने सामने बरोदा का चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा यदि स्वयं बरोदा के चुनाव मैदान में उतरना चाहें तो उनका स्वागत है। हमारा सामान्य कार्यकर्ता भी उन्हें हराने में सक्षम है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 04:05 PM (IST)
Haryana Baroda by-election 2020: मनोहर बोले- बरोदा में खुद लड़ें हुड्डा, हमारा सामान्य कार्यकर्ता भी उन्हें हरा देगा
मनोहर लाल व भूपेंद्र सिंह हुड्डा। (फाइल फोटो)

जेएनएन, चंडीगढ़। Haryana Baroda by-election 2020: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बरोदा के रण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उतरने की चुनौती देने के बाद मुख्यमंत्री ने हुड्डा पर व्यंग्स कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा यदि स्वयं बरोदा के चुनाव मैदान में उतरना चाहें तो उनका स्वागत है। हमारी पार्टी खासकर भाजपा-जजपा गठबंधन का सामान्य कार्यकर्ता भी उम्मीदवार के रूप में हुड्डा को चुनाव हराने के लिए पर्याप्त है। भाजपा जींद के चुनावी रण में ऐसा सफल प्रयोग कर चुकी है।

loksabha election banner

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने मुकाबले बरोदा का चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसका जवाब अब मनोहर लाल ने दिया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माना कि बरोदा के लिए उम्मीदवार का चयन करना बड़ी चुनौती है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। चुनाव से पहले हर कोई चाहता है कि उसे टिकट मिले। सब अपने-अपने तरीके से इसके लिए प्रयास भी करते हैं। स्वस्थ लोकतंत्र भी यही है, लेकिन भाजपा की प्रांतीय चुनाव समिति में नाम तय करने के बाद इसे केंद्रीय चुनाव समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद उम्मीदवार फाइनल होते ही बाकी दावेदार उसे जिताने के लिए अपनी कमर कस लेते हैं।

मनोहर लाल ने जींद उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां एक प्रयोग कर चुके हैं। वह अपनी पार्टी के वरिष्ठतम नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को जींद के चुनाव में लेकर आए, लेकिन हमारी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता डा. कृष्ण मिढा ने उन्हें भारी मतों के अंतर से पराजित कर दिया। ऐसा प्रयोग यदि हुड्डा बरोदा के रण में भी करना चाहते हैं तो करके देख लें। वह किसी अन्य कद्दावर नेता को यहां चुनाव मैदान में उतारने के बजाय खुद चुनाव लड़ें। तब भाजपा-जजपा गठबंधन का सामान्य और स्थानीय उम्मीदवार उन्हें शिकस्त देगा। हम सामान्य कार्यकर्ता से हुड्डा को हराने का दम रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.