विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, श्रवण गर्ग समेत 6 गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त; गो संरक्षण पर रहेगा फोकस

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:25 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर छह गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की है। यह बोर्ड पशु क्रूरता ...और पढ़ें

हरियाणा में पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन। फाइल फोटो

हरियाणा में पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया है।

  2. बोर्ड में छह गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की गई।

  3. पशु क्रूरता रोकथाम और पशुधन विकास पर बोर्ड का ध्यान।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए छह गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन श्रवण गर्ग के साथ ही नरेश नैन, भानी राम मंगला, जगदीश तनेजा, राकेश मलिक और विजय सेठी शामिल हैं।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए छह गैर-सरकारी सदस्यों को नामित किया है। बोर्ड के सरकारी सदस्य 18 अक्टूबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार पहले की तरह सेवाएं देते रहेंगे।

पशुधन के विकास से संबंधित मामलों पर नजर रखेगा

बोर्ड पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम 1960, पंजाब गाय वध (हरियाणा संशोधन) का निषेध अधिनियम 1980, मवेशी अपराध अधिनियम 1871 और हरियाणा राज्य में लागू पशु कल्याण के लिए अन्य अधिनियम/विनियम का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा।

साथ ही दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए मवेशियों के संरक्षण और विकास तथा गोशालाओं की स्थापना और पशुधन के विकास से संबंधित मामलों पर नजर रखेगा।

फीड और चारे के उत्पादन को बढ़ाने, शुष्क मवेशियों के बचाव, बछड़ों की देखभाल, बेसहारा पशुओं को पकडऩे और उनके उचित पुनर्वास के संबंध में विभिन्न योजनाओं का समन्वय और समीक्षा भी बोर्ड की जिम्मेदारी होगी।