कोरोना से जंग में भी हरियाणा आगे, अब तक लगी ढाई करोड़ वैक्सीन, बच्चों पर गाइडलाइन का इंतजार
Corona Vaccination हरियाणा ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भी शानदार काम किया है। राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के बाद वैक्सीनेशन में अच्छा काम हुआ है और अब तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की ढ़ाई करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Corona Vaccination in Haryana: हरियाणा कोराना के खिलाफ जंग में भी आगे है। राज्य में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का सुरक्षा कवच पहनने के लिए लोग अब बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक लोागोंं को ढ़ाई करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक आमजन दो करोड़ 51 लाख से अधिक डोज ले चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी जिला सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि पहली डोज नहीं लेने वाले करीब 30 लाख लोगों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण कराएं। साथ ही दूसरी डोज पर भी फोकस करें।
33 दिन में लगे 50 लाख टीके, दूसरी डोज पर फोकस, बच्चों के लिए केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार
प्रदेश में पिछले 50 लाख टीके 33 दिन में लगे हैं। हरियाणा में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले 25 लाख लोगों को टीके लगाने में जहां 87 दिन लगे, वहीं अगले 25 लाख टीके 36 दिन में लगे। अगले 25 लाख टीके 34 दिन और उससे अगले 25 लाख टीके 22 दिन में लगाए गए। प्रदेश में 13 जुलाई तक एक करोड़ टीके और 17 सितंबर तक दो करोड़ टीके लगाए जा चुके थे।
30 लाख लोगों ने अभी तक नहीं ली पहली डोज, संपर्क साधेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
टीकाकरण की रफ्तार से उत्साहित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि करीब नौ महीने पहले शुरू हुए टीकाकरण अभियान को निरंतर बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक चलाने के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार और संक्रमण की रोकथाम में हरियाणा अग्रणी राज्य रहा है।
उन्होंने कहा कि सघन टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस नागरिक ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वह जरूर टीकाकरण कराए। यह स्वयं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी है। दो साल से 18 साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है।
टीकाकरण की स्थिति
श्रेणी वैक्सीन
- पहली डोज- 1,75,39,679
- दूसरी डोज- 75,78,579
- पुरुष- 1,37,89,216
- महिलाएं- 1,13,23,910
- कोविशील्ड- 2,18,76,609
- कोवैक्सीन- 31,67,169
टीकाकरण में सबसे आगे युवा
आयु वर्ग - वैक्सीन डोज
- 18 से 44 आयु वर्ग - 1,50,75,200
- 45 से 60 आयु वर्ग- 57,98,425
- 60 वर्ष से ऊपर- 42,44,633
जिलावार टीकाकरण
जिला पहली डोज दूसरी डोज
- गुरुग्राम- 2160708- 1296057
- फरीदाबाद- 1634722- 788991
- करनाल- 989279- 418647
- अंबाला- 868508- 536766
- सोनीपत- 975102- 380117
- हिसार- 986097- 314848
- यमुनानगर- 821803- 317558
- पानीपत- 819617- 255003
- सिरसा- 780099- 267592
- भिवानी- 432041- 278100
- रोहतक- 657574- 280673
- झज्जर- 672417- 264758
- रेवाड़ी- 645090 - 280886
- जींद- 684190- 217840
- कुरुक्षेत्र- 604458- 235396
- नारनौल- 569970- 250656
- कैथल- 608787- 200721
- पलवल- 598126- 208070
- फतेहाबाद- 571776- 191307
- पंचकूला - 454149- 264972
- चरखी दादरी- 363205- 245675
- नूंह - 339260- 72498