विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने जारी किए 21 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश

Published: Thu, 26 Mar 2026 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:41 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी ...और पढ़ें

हरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी।

हरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी।

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस, 42 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया।

  2. गीता भारती हिसार, रवि प्रकाश गुप्ता गुरुग्राम मंडल कमिश्नर बने।

  3. अमित अग्रवाल कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य सचिव नियुक्त।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा सरकार ने देर रात 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए। इसमें गीता भारती (IAS) को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि रवि प्रकाश गुप्ता (IAS) को गुरुग्राम मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में अमित कुमार अग्रवाल (IAS) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है और उन्हें मौजूदा कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह ट्रांसफर हरियाणा प्रशासन में बड़े स्तर पर अधिकारीयों की पोस्टिंग में बदलाव का हिस्सा है।

सतबीर सिंह फायर सर्विसेज के निदेशक नियुक्त

जयदीप कुमार को हरियाणा सरकार में अतिरिक्त सचिव (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) बनाया गया। वहीं सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज का निदेशक नियुक्त किया गया। सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का निदेशक नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 63 अपराधियों की पेंशन बंद