Bollywood में छा रहे हरियाणवी रैपर, KD-MD की जोड़ी कर रही कमाल
केडी-एमडी की जोड़ी के नाम से मशहूर हरियाणवी रैपर Bollywood में हरियाणा की शान बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। देश की Film industry में हरियाणा के धाकड़ गायकों का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है। केडी-एमडी की जोड़ी के नाम से मशहूर हरियाणवी रैपर Bollywood में हरियाणा की शान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एक दौर था, जब Bollywood में पंजाबी गीतों को खासी तरजीह दी जाती थी, मगर अब हरियाणवी सांग उसमें भी रैप Bollywood की पहली पसंद बन रहे हैं।
हरियाणा की सरजमीं से ताल्लुक रखने वाली एमडी-केडी की जोड़ी ने अब तक एक के बाद एक कई हिट सांग देकर पंजाबी Music industry को कड़ी टक्कर और चुनौती दी है। इस जोड़ी की मजबूत और मशहूर कड़ी के रूप में विख्यात एमडी रैपर हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। तभी उनसे हरियाणवी Music और Film industry तथा Bollywood में हरियाणवी गायकों की एंट्री पर बातचीत हुई।
एमडी मूलरूप से गुरुग्राम जिले के गांव कलवाड़ी के रहने वाले हैं और उनका पूरा नाम मन्नु दवन है। पिछले दस सालों से वे हरियाणवी रैप गायक यहां की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही Bollywood में हरियाणा को नई पहचान दिला रहे हैं। केडी के साथ उनके अब तक 40 Video और 100 से ज्यादा Audio Song आ चुके हैं। उनका देसी-देसी गाना पूरी इंडस्ट्री में बेहद फेमस हुआ है।
आस्ट्रेलिया, थाइलैंड और दुबई समेत आधा दर्जन देशों में शो कर चुके रैपर एमडी का कहना है कि हरियाणा को देश और दुनिया के नक्शे पर बड़ी पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम पिछले नौ सालों से लगे हुए हैं और काफी हद तक हमें इसमें सफलता भी मिल रही है।
उन्होंने दावा किया कि अब पूरे देश के लोगों का टेस्ट बदल रहा है। युवाओं की पसंद में खासा बदलाव आया है। Bollywood में हरियाणवी कलाकारों का दखल और एंट्री बढ़ रही है।
यह उनकी प्रतिभा, हौसले और गायन व आर्टिस्ट शैली के बलबूते संभव हुआ है। स्कूल टाइम से रैप कर रहे एमडी के अनुसार बादशाह रैपर पहले पंजाबी गाने गाते थे, मगर अब उन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री को अपनाया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप