विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत राम रहीम ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में संशोधित याचिका दायर की

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 01:20 PM (IST)

गुरमीत राम रहीम ने दो साध्वियों से दुष्‍कर्म के मामले में सीबीआइ कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती दी ...और पढ़ें

गुरमीत राम रहीम ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में संशोधित याचिका दायर की
गुरमीत राम रहीम ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में संशोधित याचिका दायर की

जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सीबीअाइ अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में संशोधित याचिका दायर की है। पहले इस संबंध में दायर की गई याचिका पर हाई कोर्ट की रजिस्ट्री ने आपत्ति लगा दी थी। संभावना है कि हाई कोर्ट याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

बता दें कि दो साध्वियों से दुष्‍कर्म करने के मामले में पंचकूला की सीबीआइ अदालत ने 28 अगस्‍त को 10-10 साल यानि कुल 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम की ओर से उसके वकीलाें ने शनिवार को हाई कोर्ट में इस सजा को चुनौती देते हुए संशोधित याचिका दायर की।

यह भी पढ़ें: पंचकूला में दिए बयान से बठिंडा में मुकर गई हनीप्रीत, बोली- पहले झूठ बोला था

इससे पहले भी डेरा प्रमुख की अोर से सीबीअाइ कोर्ट के निर्णय के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने ऑब्जेक्शन लगा दी थी। इसके बाद डेरा प्रमुख ने संशोधित अपील दायर की है।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर हरियाणा-पंजाब के सीएम हुए आमने-सामने