Move to Jagran APP

हरियाणा के कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, मनोहर सरकार ने यह भत्‍ता किया दोगुना

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मनोहरलाल सरकार ने राज्‍य के कर्मचा‍रियों के निर्धारित चिकित्‍सा भत्‍ते को दोगुना कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 08:14 AM (IST)
हरियाणा के कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, मनोहर सरकार ने यह भत्‍ता किया दोगुना
हरियाणा के कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, मनोहर सरकार ने यह भत्‍ता किया दोगुना

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्‍य की मनोहरलाल सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के चिकित्सा भत्ते की निर्धारित दर को दोगुना कर दिया है। सरकार ने इस दर काे 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमास करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से करीब पांच लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। मकान किराए भत्ते में बढ़ोतरी की सर्व कर्मचारी संघ की मांग पर  सरकार अभी चुप है।

loksabha election banner

चिकित्सा भत्ते की राशि अब 500 के बजाय एक हजार रुपये हुई

प्रदेश में दो लाख 60 हजार कर्मचारी, दो लाख पेंशनर्स और 25 से 30 हजार पारिवारिक पेंशनर्स हैैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि निर्धारित चिकित्सा भत्ते की यह बढ़ी हुई दर पहली मई 2018 से लागू होगी। एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता करने का फायदा  राज्य सरकार के बोर्डों, निगमों, पालिकाओं, विश्वविद्यालयों, विपणन कमेटियों और अन्य स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों, पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी मिलेगा।

पांच लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को फायदा

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही कहा कि सातवें वेतन आयोग में एक जनवरी 2016 से चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी की राशि देय है, मगर केंद्र ने इसे 1जुलाई 2017 से अपने कर्मचारियों को दिया है।

सुभाष लांबा ने हरियाणा में कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ते की बढ़ी राशि 1 मई 2018 से दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई राशि केंद्र की तर्ज पर 1जुलाई 2017 से दी जानी चाहिए। उन्होंने मकान किराया भत्ते में बढ़ोतरी नहीं किए जाने पर भी चिंता जाहिर की। सुभाष लांबा ने कहा कि मकान किराया भत्ता नहीं बढ़ने से कर्मचारियों को हर माह ढ़ाई हजार से 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने 8, 16 और 24 फीसद के अनुपात में मकान किराया भत्ता बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट कप्‍तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी

-------

श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का पुनर्गठन

हरियाणा सरकार ने पंचकूला के श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का पुनर्गठन किया है। राज्‍य की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने यह पुनर्गठन तुरंत प्रभाव से किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। कविता जैन इसकी उपाध्यक्ष होंगी।

कविता जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव बोर्ड के सदस्य होंगे। पंचकूला के उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की जेल में थी गैंगवार की तैयारी, कैदियों ने बनाए अनोखे ह‍थियार

पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला की बंतो कटारिया, सत नारायण वर्मा, सीताराम अहूजा, विनोद मित्तल, श्यामलाल बंसल एवं शारदा प्रजापति, कालका के पृथ्वीराज और चंडीगढ़ के एसपी अरोड़ा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.