Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूंह में गूंजेंगे गीता के श्लोक

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jul 2017 11:05 AM (IST)

    हरियाणा सरकार हर जिले, ब्लॉक और पंचायत में करेगी गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूंह जिले से होगी।

    हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूंह में गूंजेंगे गीता के श्लोक

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। अभियान के पहले चरण में हर जिले में गीता ज्ञान यज्ञ होंगे। दूसरे चरण में यह अभियान खंड (ब्लॉक) स्तर पर और तीसरे चरण में पंचायत स्तर पर चलेगा। जिला स्तरीय आयोजन हर माह की एकादशी के दिन होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की संस्कृत अकादमी ने गीता के ज्ञान के प्रचार-प्रसार की कार्य योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर चुके। खास बात यह है कि गीता के ज्ञान का प्रचार प्रसार अभियान मुस्लिम बाहुल्य नूंह (पहले मेवात) जिले से शुरू किया जाएगा। इस माह एकादशी मंगलवार को नूंह जिले के उझीना कस्बे से गीता ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी।

    अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. श्रेयांश द्विवेदी के अनुसार गीता ज्ञान यज्ञ में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय विधायकों के अलावा पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों व सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध व्यक्तियों को भी ज्ञान यज्ञ में शामिल किया जाएगा। उनके अनुसार गीता एक शाश्वत ज्ञान है। प्रदेश के प्रत्येक बच्चे और व्यक्ति को गीता के ज्ञान की जानकारी हो, यही इस ज्ञान यज्ञ का मुख्य उद्देश्य है।

    डॉ. श्रेयांश के अनुसार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को उसका वास्तविक गौरव दिलाने के लिए भी अकादमी काम करेगी। उन्होंने बताया कि गीता के 18 अध्यायों में पहले छह अध्यायों के भाग को अर्जुन विषाद, सात से 12 को आत्मसात तथा 13 से 18 को क्षेत्र-क्षेत्र के योग के रूप में जाना जाता है। अकादमी ने हर गांव तक गीता का ज्ञान पहुंचाने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया है। इस अभियान की सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव व्यापक स्वरूप में मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: लोग नजरिया बदलें, घूंघट में भी सशक्त दिखेंगी महिलाएं : मानुषी