Move to Jagran APP

सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा, 98.1 फीसद रहा परिणाम

बोर्ड के रिजनल ऑफिसर जोसेफ इनेमुयल ने बताया सरकारी स्कूलों में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि प्राइवेट स्कूलों में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sat, 03 Jun 2017 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 08:34 PM (IST)
सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा, 98.1 फीसद रहा परिणाम
सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा, 98.1 फीसद रहा परिणाम

जेएनएन, पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पंचकूला जोन के दसवीं के नतीजे शनिवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। दसवीं कक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। ओवरऑल 98.1 फीसद परीक्षा परिणाम में लड़कियों का परिणाम 98.77 फीसद रहा, जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 97.68 रहा।

loksabha election banner

कुल 2 लाख 41 हजार 440 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें कुल 1 लाख 47 हजार 797 लड़कों में से 1 लाख 44 हजार 369 लड़के पास हुए। वहीं 92 हजार 409 लड़कियों में से 91 हजार 276 पास हुईं। परिणामों की जानकारी देते हुए बोर्ड के रिजनल ऑफिसर जोसेफ इनेमुयल ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ के बच्चों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: पंचकूला जोन का रिजल्ट जारी

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया, हालांकि प्राइवेट स्कूलों में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया। सरकारी स्कूलों में लड़कों का परिणाम 94.4 फीसद रहा, जबकि 95.87 फीसद लड़कियां पास हुईं। इसी तरह प्राइवेट स्कूलों में लड़कों का परिणाम 98.19 फीसद रहा, जबकि 97.73 फीसद लड़कियां पास हुईं।

केंद्रीय तिब्बतन स्कूलों में 94.08 फीसद लड़के और 91.34 फीसद लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। जवाहर नवोदय विद्यालय में लड़कों का परिणाम 99.82 फीसद रहा, जबकि शत-फीसद लड़कियां पास हुईं। वहीं केंद्रीय विद्यालय में लड़कों का परिणाम 99.82 फीसद और लड़कियों का परिणाम 99.86 फीसद रहा।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी ने खेल-खेल में रिवॉल्वर कनपटी पर रखकर दबाया ट्रिगर, मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.