दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर आज से पूर्ण पाबंदी, गुरुग्राम व सोनीपत बॉर्डर पर सख्ती और बढ़ी
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर आज से पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही गुरुग्राम और सोनीपत में दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
नई दिल्लीए जेएनएन। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली से लगती हरियाणा सीमा पर कहीं पूर्ण पाबंदी तो कहीं सख्ती बढ़ा दी गई है। फरीदाबाद सीमा पर आज से पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। गुरुग्राम व सोनीपत सीमा पर आवाजाही पर सख्ती और बढ़ा दी गई है।
केवल आवश्यक वस्तु और सेवाओं से जुड़े वाहनों व गृह मंत्रालय से जारी पास वालों को ही प्रवेश की इजाजत
दिल्ली से फरीदाबाद में लोगों के प्रवेश पर बृहस्पतिवार को पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। दिल्ली में काम करने वाले फरीदाबाद निवासी डॉक्टर, नर्स सहित अन्य लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक वापस लौटने का समय दिया गया था। इनमें ज्यादातर लोग दोपहर 12 बजे से पहले ही फरीदाबाद वापस लौट आए थे। इसके बाद लौटने वालों को पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर पर रोक दिया। इसके बाद ड्यूटी एसीपी की सहमति से उन्हेंं केवल इस शर्त पर फरीदाबाद में प्रवेश दिया कि अब वे दोबारा दिल्ली नहीं जाएंगे।
गुरुग्राम जिले से लगे सिरहौल बॉर्डर, आया नगर बॉर्डर और कापसहेड़ा बॉर्डर पर सख्ती से वाहनों की जांच की जा रही है। पास नहीं होने पर लोगों को वापस भेजा जा रहा है। जिन लोगों के पास आईकार्ड एवं पास हैं, उनसे बहुत ही बारीकी से पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है। आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों और लोगों की भी सख्ती से जांच की जा रही है।
सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर सभी वाहनों की जांच की जा रही है। किसी भी वाहन या व्यक्ति को सोनीपत में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उपायुक्त अंशज सिंह ने कहा कि दिल्ली से किसी को भी सोनीपत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों को जीटी रोड से सोनीपत से आगे जाना है वे जा सकते हैं। पूरे दिन कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की कतार लगी रही। सोनीपत की ओर से दिल्ली जाने वाले को जांच के बाद जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर हरियाणा-दिल्ली में टकराव बढ़ा, आवाजाही के लिए Delhi का पास अमान्य किया
यह भी पढ़ें: LTC व DA के बाद अब हरियाणा कर्मचारियों के अन्य भत्तों में कटौती की तैयारी, सरकार का संकेत
यह भी पढ़ें: अकेले रह रहे 75 साल के बुजुर्ग ने फेसबुक पर लिखा- मेरा बर्थडे है, Cake संग पहुंची तो रो पड़े
यह भी पढ़ें: 66 साल पूर्व नंगल बना था भारत-चीन में 'पंचशील समझौता' का गवाह, मिले थे नेहरू व चाऊ
यह भी पढ़ें: आर्थिक संकट से निपटने को बड़ा कदम: हरियाणा में एक साल तक नई भर्ती पर रोक, कर्मचारियों की एलटीसी बंद
यह भी पढ़ें: अनिल विज ने कहा- दिल्ली के कर्मचारी हरियाणा में बने कोरोना वाहक, केजरी इस पर रोक लगाएं
यह भी पढ़ें: महिला IAS मामले में केंद्रीय मंत्री गुर्जर का बड़ा बयान, कहा- 'रानी बिटिया' संग नहीं होने देंगे नाइंसाफी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें