विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा AIIMS दिल्ली में भर्ती, बेटे दीपेंद्र ने दी जानकारी

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:47 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मंगलवार देर शाम तबीयत खराब होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया ...और पढ़ें

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा एम्स में भर्ती, बेटे दीपेंद्र ने दी स्वास्थ्य की जानकारी।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा एम्स में भर्ती, बेटे दीपेंद्र ने दी स्वास्थ्य की जानकारी।

HighLights

  1. पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा तबीयत बिगड़ने पर एम्स दिल्ली में भर्ती

  2. बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने बताया यह सिर्फ रूटीन जांच थी

  3. हुड्डा को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए।

हुड्डा के बेटे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिता की तबीयत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह की अन्य परेशानी की बात नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा के मुताबिक, बुधवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की ओर से आयोजित आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया था। आंदोलन के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर भी सामने आई थी।

मंगलवार देर शाम हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे नियमित जांच का मामला बताते हुए किसी अन्य तरह की चिंता से इनकार किया।