Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना: अंबाला के मरीज की चंडीगढ़ PGI में मौत, सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि

हरियाणा में कोराेना से पहली मौत हुई है। अंबाला के मरीज की चंंडीग़ढ पीजीआइ में मौत हो गई। इसके अलावा रोहतक पीजीआइ में सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 10:54 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:52 PM (IST)
हरियाणा में कोरोना: अंबाला के मरीज की चंडीगढ़ PGI में मौत, सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि
हरियाणा में कोरोना: अंबाला के मरीज की चंडीगढ़ PGI में मौत, सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि

चंडीगढ, जेएनएन। हरियाणा में काेरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। राज्‍य में कोरोना वायरस COVID-19 से एक मरीज की मौत हो गई है। यह प्रदेश में करोना संक्रमण से पहली मौत है। अंबाला के एक मरीज की चंडीगढ़ पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे यहां हड़कंप मच गया है और इस मरीज से संपर्क में आए लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। इसके अलावा रोहतक पीजीआइ में सात नए मरीजों के काेराना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

loksabha election banner

अंबाला छावनी की टिम्बर मार्किट में रहने वाले 67 साल के इस व्‍यक्ति की बृहस्‍पतिवार को चंडीगढ़ पीजीआइ मेें  मौत हुई। इससे पहले उसकी अंबाला के सिविल अस्पताल में जांच करवाई गई थी। करोना वायरस से संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद छावनी के नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर का दिया था। वहां जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

बृहपतिवार को रोहतक पीजीआइ में जांच के दौरान सात मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पीजीआइ में जांच के लिए 11 जिलों से कुल 99 सैंपल आए थे। जांच में पलवल के तीन और गुरुग्राम के चार लोगों के COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है सभी 99 सैंपल दिल्ली के तब्‍लीगी मरकज में शामिल होकर विभिन्‍न जिलों में लौटे लोगों के थे।

बता दें कि राज्‍य में अब राज्‍य में अब तक कोरोना के 38 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 13 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। गुरुग्राम में बुधवार को काेराेना के दो मरीज मिले थे। इसके साथ ही इसी दिन तील मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए थे।

राज्‍य में विदेश से आए लोगों से संपर्क आए करीब 817 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 546 की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और सरकार ने राहत की सांस ली है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को अभी 244 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने कोरोना की जांच के लिए विशेष प्रबंध किए हैं और टेस्‍ट लैबों की संख्‍या बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन से हरियाणा के बाढ़सा लाए गए 55 तब्‍लीगी जमाती में से 52 में कोरोना की पुष्टि

हरियाणा में काेरोना को फैलने से रोकने के लिए करीब 13 हजार 399 लोगों को निगरानी (आइसोलेशन) में रखा गया है। करीब 945 लोगों को आइसोलेशन की अवधि पूरी हो जाने के बाद इससे मुक्‍त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्‍य में अब तक कुल 13 हजार 996 लोग विदेश से लौटे हैं। इस बीच निजामुद्दीन से तब्‍लीगी मरकज से लोगों के हरियाणा में आने से समस्‍या पैदा हो गई है।

इसके साथ ही निजामुद्दीन से तब्‍लीगी जमात मरकज में शामिल होकर जींद लौटे छह मुस्लिमों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव कंडेला में बने गंगापुत्र अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया। एक सेवानिवृत्‍त एएसआइ को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।  कैथल में चार लोग लौटे थे। ये लोग 11 लोगों के संपर्क में आए। सभी 15 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर में 22 लोग तब्‍लीगी जमात से लौटे हैं। इनको भी क्वारंटाइन किया गया है। सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इनमें से सात संदिग्ध लोग मिले हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके सैंपल भी भेजे गए हैं। कुरुक्षेत्र में तविभिन्‍न राज्‍यों के करीब 34 लोग आए हैं। इन सभी को बिंट गांव में बने सत्‍संग भवन में क्‍वारंटाइन किया गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि इनमें से एक भी निजामुद्दीन का नहीं है।

अंबाला में 10 लोग निजामुद्दीन से लौटे हैं। इसमें दो के कोराना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना हैं। करनाल में नौ लोग निजामुद्दीन गए थे। इनमें से एक लौटा है, जिसे परिवार सहित क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। पानीपत में 51 लोग दिल्‍ली से आए हैं। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए नौ लोगों को भी भर्ती कराया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: हरियाणा में च्‍यूइंगम, पान और पान मसाला खाने व बेचने पर बैन, काेरोना रोकने को बड़ा फैसला

यह भी पढें: कोरोना से जंग में राहत, कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया, COVID-19 के तीन और मरीज ठीक हुए


यह भी पढ़ें: तब्‍लीगी मरकज से 72 विदे‍शियों सहित 503 लोगों की हरियाणा में एंट्री, कई जगह मस्जिदों पर छापे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.