Move to Jagran APP

हरियाणा में आसमान से बरस रहे अंगारे, भीषण गर्मी से एक की मौत

हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। ऐसा लगता है जैसे आसमान से अाग बरस रही है। चरखी दादरी में रविवार को एक किसान की मौत हो गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 08:44 PM (IST)
हरियाणा में आसमान से बरस रहे अंगारे, भीषण गर्मी से एक की मौत
हरियाणा में आसमान से बरस रहे अंगारे, भीषण गर्मी से एक की मौत

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में अासमान से भीषण गर्मी ने हालत बुरी कर दी है। अासमान से अंगारे बरस रहे हैं अौर पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण रविवार को चरखी दादरी में एक किसान की मौत हो गई। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दिन में भी घर में कैद होकर रह गए हैं।

loksabha election banner

राज्‍य में कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। चरखी दादरी जिल के गांव मिर्च में एक किसान खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान 40 साल का रीनू लू लगने से खेत में गिर गया। उसे अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर दिया। पूरा जिला भीषण गर्मी में तप रहा है अौर रविवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुग्राम में तापमान 46.2 डिग्री पहुंच गया।  नारनौल, भिवानी और झज्जर का  तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर लू चलने के कारण आमजन जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दिन में भी सड़कें सूनी रहती हैं और बाजारों में भी चहल-पहल नहीं है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 30 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 और 31 मई को आसमान में बादल छा सकते हैं।

बिजली कट भी बढ़ा रहे परेशानी

पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है, रही-सही कसर कट बिजली की व्यवस्था पूरी कर रहा है। दिनभर बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान है। बिजली निगम के अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने में बेबस नजर आ रहे हैं।

लू और गर्मी से ऐसे करें बचाव

-नंगे सिर धूप में न निकलें सिर पर सूती कपड़ा रखें।

-अगर गाड़ी में हो तो गाड़ी से बाहर आने से कुछ देर पहले ही एसी बंद कर दें।

-जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, लस्सी और पानी ज्यादा मात्रा में लें।

-रोड साइड के कटे फल न खाएं।

-पसीना आने पर अचानक एसी की हवा में न जाएं।

---------

जिलावार तापमान का ब्योरा

जिला              उच्चतम    न्यूनतम

गुरुग्राम          46.2             27

--------------------------------------

झज्जर           46              29

--------------------------------------

भिवानी          46               27

--------------------------------------

चरखी दादरी   46              29

--------------------------------------

फरीदाबाद      45             29

--------------------------------------

हिसार          45               24

--------------------------------------

सिरसा         44.5            23

--------------------------------------

करनाल       44.2           21.6

--------------------------------------

फतेहाबाद      44              28

--------------------------------------

रोहतक          44              23

--------------------------------------

कैथल            44              28

--------------------------------------

कुरुक्षेत्र          44             28

--------------------------------------

अंबाला          44             28

--------------------------------------

पानीपत         44             27

--------------------------------------

यमुनानगर     43             26

--------------------------------------

तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.