Move to Jagran APP

आखिरकार उठ ही गया भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति से पर्दा

पिछले कई महीनों से गीता चौक पर लगी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का आखिरकार जन्माष्टमी पर लोकार्पण कर ही दिया गया। इस मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:54 AM (IST)
आखिरकार उठ ही गया भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति से पर्दा
आखिरकार उठ ही गया भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति से पर्दा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : पिछले कई महीनों से गीता चौक पर लगी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का आखिरकार जन्माष्टमी पर लोकार्पण कर ही दिया गया। इस मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मूर्ति का लोकार्पण गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने किया। उनके साथ पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद थीं। इस मूर्ति के लोकार्पण के साथ नए बनाए गए चौराहों का भी उद्घाटन हुआ। दरअसल इन चौराहों का उद्घाटन इसलिए नहीं किया जा रहा था, क्योंकि बीते माह नगर निगम द्वारा तोड़कर बनाए गए चौकों में बड़े घोटाले की बात सामने आई थी। जिसके बाद मामले की दो बार जांच हुई। एक जांच का तो कुछ पता नहीं, लेकिन नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल द्वारा करवाई गई जांच में 15 कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर गाज गिरी थी। चौक के उद्घाटन के बाद गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता केवल धर्म ग्रंथ ही नहीं, वर्तमान की समस्याओं का समाधान है। ज्ञानानंद जी ने विधायक, सांसद, नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गोयल, बंतो कटारिया, शाम लाल बंसल, तेजपाल गुप्ता, पवन मित्तल, सुनील तलवाड़, संजय आहूजा, नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल, ईओ जरनैल सिंह, मदन जिदल, सीबी गोयल, विजय गर्ग भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि नगर निगम पंचकूला की ओर से शहर में आठ चौकों का नवीनीकरण किया गया है। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने दावा किया है कि इन चौकों को तोड़कर दुर्घटना रहित बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.