Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana IPS HPS Transfer: हरियाणा में आठ जिलों के एसपी सहित 50 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले, देखें यहां पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 11:15 PM (IST)

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में सरकार ने 23 आईपीएस और 27 एचपीएस के तबादले किए हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्रकरनाल सहित आठ जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इसी तरह करनाल रेंज के आइजी के साथ ही झज्जर और सोनीपत में पुलिस कमिश्नरों की नियुक्तियां की गई हैं।

    Hero Image
    हरियाणा में आठ जिलों के एसपी सहित 50 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 50 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 23 आईपीएस अधिकारी और 27 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल, पलवल, हिसार, नूंह, अंबाला, रेवाड़ी और डबवाली के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। इसी तरह, करनाल रेंज के आइजी के साथ ही झज्जर और सोनीपत में पुलिस कमिश्नरों की नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा, झज्जर और सोनीपत में डीसीपी की नियुक्तियां की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जल्दी जारी होने की संभावना है। इसके अलावा जल्दी ही आईएएस व एचसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी की गृह सचिव के पद पर नियुक्ति होनी प्रस्तावित है।

    इसके लिए तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों मनदीप सिंह बराड, डॉ. अमित अग्रवाल और सी रजनीकांथन के नाम का पैनल तैयार किया गया है। इनमें से एक अधिकारी को गृह सचिव बनाया जाएगा, जिसके बाद राज्य में प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों के भी नये सिरे से तबादले संभव है। एंटी करप्शन ब्यूरो में दो एसपी लगाकर सरकार ने उसे मजबूत किया है।

    इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

    1. डॉ. राजश्री सिंह - आईजी एचपीए मधुबन

    2. सतेंद्र कुमार गुप्ता - सोनीपत पुलिस आयुक्त

    3. सथीश बालन - झज्जर के पुलिस आयुक्त

    4. कुलविंद्र सिंह - आइजी करनाल रेंज के साथ आईजी एचएपी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

    5. नाजनीन भसीन - डीआईजी आरटीसी भोंडसी और संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम

    6. राजेश दुग्गल - डीआईजी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय

    7. दीपक गहलावत - एसपी आरटीसी भोंडसी

    8. जशनदीप सिंह रंधाना - एसपी अंबाला से एसपी कुरुक्षेत्र

    9. डॉ. अंशु सिंगला - एसपी पलवल से एसपी एसीबी मुख्यालय

    10. डॉ. अर्पित जैन - डीसीपी गुरुग्राम मुख्यालय

    11. शशांक कुमार सावन - एसपी रेवाड़ी से डीसीपी मुख्यालय झज्जर और डीसीपी क्राइम झज्जर

    12. मोहित हांडा - एसपी हिसार से एसपी करनाल

    13. नरेंद्र बिजारणियां - एसपी नूंह से एसपी एसटीएफ द्वितीय मुख्यालय तथा डीसीपी क्राइम गुरुग्राम

    14. चंद्रमोहन - एसपी पलवल

    15. दीपक सहारण - एसपी करनाल से एसपी हिसार के साथ ही एसपी वूमैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार तथा कमांडेंट तृतीय बटालिय एचएपी हिसार का अतिरिक्त कार्यभार

    16. विजय प्रताप - एसपी नूंह के साथ कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार

    17. सुरेंद्र सिंह भौरिया - एसपी कुरुक्षेत्र से एसपी अंबाला

    18. भूपेंद्र सिंह - पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन के कमांडेंट के साथ एचएपी की चतुर्थ बटालियन मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

    19. गौरव - एसपी रेवाड़ी

    20. निकिता खट्टर - एसपी एसीबी मुख्यालय

    21. दीप्ति गर्ग - एसपी डबवाली

    22. लोगेश कुमार - डीसीपी झज्जर

    23. परबीना - डीसीपी ईस्ट सोनीपत

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 1443 अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों पर लटकी छंटनी की तलवार, हुकटा ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर रखी यें मांग

    इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

    1. राजेश कुमार - एसपी एसटीएफ थर्ड

    2. मुकेश कुमार - एसपी लॉ एंड ऑर्डर हरियाणा

    3. वीरेंद्र सिंह सांगवान - डीसीपी अपराध एवं यातायात पंचकूला

    4. पुष्पा - एसपी यातायात एवं हाईवे करनाल के साथ एसपी एचपीए मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

    5. अर्शदीप सिंह - डीएसपी सिरसा

    6. राकेश कुमार - डीएसपी सिरसा

    7. गोरख पाल - डीएसपी एचपीए मधुबन

    8. हरविंद्र सिंह - डीएसपी एचपीए मधुबन

    9. नर सिंह - डीएसपी प्रथम आइआरबी भोंडसी

    10. आशीष कुमार - एसीपी पंचकूला

    11. परमजीत सिंह - डीएसपी कुरुक्षेत्र

    12. रमेश गुलिया - डीएसपी यमुनानगर

    13. अभिलक्ष जोशी - एसीपी गुरुग्राम

    14. अनिल कुमार - डीएसपी द्वितीय आइआरबी भोंडसी

    15. रणधीर सिंह - डीएसपी एचपीए मधुबन

    16. मुकेश कुमार - डीएसपी नारायणगढ़

    17. वीरेंद्र शर्मा - डीएसपी अंबाला

    18. विवेक कुंडू - डीएसपी फरीदाबाद

    19. प्रदीप कुमार गौतम - डीएसपी असंध

    20. गुरमेल सिंह - डीएसपी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो

    21. दलीप सिंह - डीएसपी भिवानी

    22. दलजीत सिंह - डीएसपी चतुर्थ आइआरबी मानेसर

    23. जय सिंह - एसीपी गुरुग्राम

    24. राजबीर सिंह - डीएसपी पानीपत

    25. मीना कुमारी - डीएसपी करनाल

    26. सुरेंद्र श्योराण - डीएसपी रेवाड़ी

    27. राजीव मिगलानी - डीएसपी यमुनानगर

    ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा के इस गांव में अजीबो-गरीब फरमान, कच्छा पहनकर घूमने वालों की अब खैर नहीं