Panchkula Fire: अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Panchkula Fire हरियाणा में आज सुबह आग का तांडव देखने को मिला। हरियाणा के पंचकूला में एक मॉल के रेस्टोरेंट में भयंकर आग लग गई। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पंचकूला, जागरण संवाददाता। हरियाणा में शुक्रवार को आग का तांडव देखने को मिला। हरियाणा के पंचकूला जिले में शुक्रवार सुबह अमरावती मॉल के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही उठता धुआं दिखाई दे रहा था।
अमरावती मॉल के रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में आज सुबह आग लगी। बिल्डिंग से उठते धुएं को देखकर इस आग के तांडव का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस भयंकर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल विभाग कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है.....