Move to Jagran APP

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व हिसार बने हाट स्पाट

हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य में 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मरीज 17129 पहुंच गई है। इनमें 241 लोगों की हालत गंभीर हैं जिनमें 199 मरीज आक्सीजन और 42 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:29 AM (IST)
हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व हिसार बने हाट स्पाट
हरियाणा में तेजी से बढ़ने लगेे कोरोना मरीज। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। वीरवार को 2872 नए मरीज और मिल गए, जबकि 11 मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 969 मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 129 पर पहुंच गई है। इनमें 241 लोगों की हालत गंभीर हैं जिनमें 199 मरीज आक्सीजन और 42 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

loksabha election banner

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे बंदोबस्त और टीकाकरण की प्रगित की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस दौरान मौजूद रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम-फरीदाबाद के साथ ही जीटी रोड पर पड़ते अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार हाट स्पाट बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 741, फरीदाबाद में 378, करनाल में 284, पंचकूला में 239, अंबाला में 199, कुरुक्षेत्र में 186, यमुनानगर में 137 और हिसार में 117 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सोनीपत में 89, कैथल में 76, पानीपत में 75 और सिरसा में 71 नए संक्रमित मिले। यमुनानगर में तीन, अंबाला में दो और हिसार, कुरुक्षेत्र, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल और जींद में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

कोरोना से जंग के बीच वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। वीरवार को 84 हजार 548 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसके साथ ही प्रदेश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या 22 लाख 11 हजार 666 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में पाजिटिव रेट बढ़कर 4.76 फीसद और रिकवरी रेट घटकर 94.38 फीसद पर आ गया है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर दो लाख 55 हजार 929 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।

लोग नहीं माने तो करनी पड़ेगी सख्ती : विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के तेज होने के पीछे कई कारण हैं। महामारी से बचाव के लिए लोगों को जो गंभीरता दिखानी चाहिए, वह दिखा नहीं रहे हैं। सभी से अपील है कि खुद के प्रयास से इन नियमों का पालन करें अन्यथा हमें सख्ती करनी पड़ेगी। हालांकि अभी हमने लाकडाउन के बारे नहीं सोचा है, लेकिन सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.