हरियाणा CM मनोहर बोले- कांग्रेस के बहकावे में किसान कर रहे हैं आंदोलन, 8 को निकल जाएगा हल
Farmers Protset हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि किसान कांग्रेस के बहकावे में आकर हरियाणा - दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। 8 जनवरी को किसानों और केंद्र सरकार की वार्ता में पूरे मामले का हल निकल जाएगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। Farmers Protest: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि कांग्रेस कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रही है। हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर कांग्रेस के बहकावे में आकर किसान धरने पर बैठे हैं। पूरी उम्मीद है कि 8 जनवरी को केंद्र सरकार के साथ किसानों की वार्ता में पूरे मुद्दे का हल निकल जाएगा और आंदोलन समाप्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मनाेहरलाल ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष सियासत कर रहा है और अपना राजनीतिक एजेंडा चलाने में जुटा हुआ है। कांग्रेस के बहकावे में आकर किसान हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर धरना दे रहे हैं। कांग्रेस किसानों को बहकावा बंद करे। मनोहरलाल ने इसके साथ ही किसान आंदोलन के दो दिन में समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को केंद्र सरकार और किसानों के बीच वार्ता से बहुत उम्मीदें हैं। विपक्ष वोट की राजनीति कर रहा है और किसान हितैषी हाेने का दिखावा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के कैप्टन वरुण शुरू करेंगे देश की पहली एयर टैक्सी, हिसार से होगी शुरुआत, जानें किराया
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच पिछली वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और 8 जनवरी को पूरे मुद्दे का हल निकलने की पूरी संभावना है। किसानों के लिए कृषि कानून बेहद लाभदायक है और आंदोलनकारी किसानों को भी यह बात समझ में आ जाएगी। किसानों को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की असलियत का पता चल गया है।
यह भी पढ़ें: Haryana Government Recruitment: हरियाणा में सरकारी नौकरियों में हाेगी बंपर भर्ती, कर्मचारियों काे भी मिलेगी पदोन्नति
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि माइक्रो इरीगेशन योजना पर नाबार्ड सब्सिडी देगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ नाबार्ड के अधिकारियों की बैठक में सहमति बनी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के चार जिलों की परियोजना को 31 मार्च तक मंजूरी मिलेगी। नाबार्ड के बजट से हरियाणा को काफी सहयोग की उम्मीद है।
बर्ड फ्लू से पैदा हालात पर सरकार की नजर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में बर्ड फ्लू से पैदा हालत पर राज्य सरकार की पूरी नजर है। राज्य सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में पक्षियों की मौत पर सरकार की नजर है और इसकी जांच की जा रही है। मुर्गियों के मरने की गति में कमी आई है और हालात अभी ठीक है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार की बर्ड फ्लू पर एडवाजरी- कच्चे अंडे खाना खतरनाक, अच्छे से पकाकर खाएं पोल्ट्री उत्पाद
यह भी पढें: हरियाणा में नई सियासी पारी शुरू कर सकते नवीन जयहिंद, सीएम मनोहर से बातचीत से अटकलें तेज
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें