Move to Jagran APP

हर शहरवासी को मुफ्त मिलेगा तिरंगा, घर पर जरूर फहराएं

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का बीड़ा नगर निगम पंचकूला ने उठाया है। नगर निगम के पास इस समय 95 हजार राष्ट्रीय ध्वज आ चुके हैं जोकि पूरे शहर में निश्शुल्क वितरित किए जाएंगे। 23 पार्षदों को एक-एक हजार झंडे दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:30 PM (IST)
हर शहरवासी को मुफ्त मिलेगा तिरंगा, घर पर जरूर फहराएं
हर शहरवासी को मुफ्त मिलेगा तिरंगा, घर पर जरूर फहराएं

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का बीड़ा नगर निगम पंचकूला ने उठाया है। नगर निगम के पास इस समय 95 हजार राष्ट्रीय ध्वज आ चुके हैं, जोकि पूरे शहर में निश्शुल्क वितरित किए जाएंगे। 23 पार्षदों को एक-एक हजार झंडे दिए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं को झंडे दिए जाएंगे। शहर में चार स्थानों पर नगर निगम की ओर से लोगों के लिए यह झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कोई भी निशुल्क झंडा ले जा सके।

loksabha election banner

नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि विभिन्न स्कूलों में 5000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर दिए गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान में बैंकों, सामाजिक संगठनों की ओर से नगर निगम को 95000 तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, जिसमें नगर निगम की ओर से कोई फंड खर्च नहीं किया गया है। इसलिए लोगों को भी फ्री वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सहयोग देने वाली संस्थाओं और बैंकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इन जगहों से ले सकते हैं निश्शुल्क तिरंगा

शहर के लोगों के लिए चार स्थानों सेक्टर-4 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर- 12 और 12ए के सामुदायिक केंद्र के अलावा नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 में सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर तिरंगा झंडा उपलब्ध रहेंगे। कोई व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर भी तिरंगा झंडा नगर निगम से निश्शुल्क ले सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा जरूर फहराएं। 12 अगस्त को निकलेगी रैली

12 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में पूरे विधानसभा हलके में बाइक, कारों की रैली निकाली जाएगी, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। यह रैली पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। महापौर ने बताया कि 12 अगस्त तक हम हर घर पर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। अब नियमों में भी संशोधन हो चुका है, जिसमें अब यह नहीं है कि जिस दिन झंडा लगाया है, उसी दिन उतारना है। अब तिरंगा झंडा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे मान-सम्मान से घर पर फहरा सकते हैं। कालका नगर परिषद भी बांटेगी झंडे

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंचकूला और कालका उनके अधीन आता है 15 से 20 हजार झंडे कालका में नगर परिषद एरिया में बांटे जाएंगे। इस अवसर पर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के अलावा उप निगम आयुक्त दीपक सुरा, सीनियर अकाउंट्स आफिसर एवं हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी विकास कौशिक, पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सोनिया सूद, रितु गोयल, राकेश बाल्मिकी, सुशील गर्ग, संदीप सोही, ऊषा रानी, ओमवती पुनिया, मनोनीत पार्षद अरविद जाखड़, आरके जैन, सतबीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.