विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में पूरा परिवार बना नशा तस्कर, हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला; हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:51 PM (IST)

पंचकूला की एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स से एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पूरा परिवार नशा तस्करी में शामिल, अब हेरोइन के साथ पकड़ी गई गुड्डी, पंचकूला पुलिस ने दबोचा।

पूरा परिवार नशा तस्करी में शामिल, अब हेरोइन के साथ पकड़ी गई गुड्डी, पंचकूला पुलिस ने दबोचा।

HighLights

  1. पंचकूला में महिला 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई

  2. एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-20 से आरोपी को गिरफ्तार किया

  3. पुलिस रिमांड पर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सेक्टर-20, पंचकूला स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 27 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक संदिग्ध महिला की सूचना मिली। इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में टीम मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की। महिला की पहचान गुड्डी निवासी सेक्टर-20, पंचकूला के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपने हाथ में पकड़ी वस्तु को फेंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। जांच करने पर उसके हाथ से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार महिला को 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस महिला से हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी पहले हेरोइन तस्करी के मामलों में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन

नशे की सप्लाई में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या महिला, कानून के दायरे में लाया जाएगा। नशे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।