Move to Jagran APP

अरबपतियों से संसाधन जुटाए सरकार, DA रोकने का विरोध कर रहे सर्व कर्मचारी संघ ने उठाई मांग

सर्व कर्मचारी संघ ने महंगाई भत्ता रोकने का विरोध किया है। कहा कि इसके बजाय सरकार को अरबपतियों से संसाधन जुटाने चाहिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 09:38 AM (IST)
अरबपतियों से संसाधन जुटाए सरकार, DA रोकने का विरोध कर रहे सर्व कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
अरबपतियों से संसाधन जुटाए सरकार, DA रोकने का विरोध कर रहे सर्व कर्मचारी संघ ने उठाई मांग

जेएनएन, चंडीगढ़। Corona virus covid-19 pandemic में आर्थिक संकट के चलते केंद्र सरकार द्वारा डेढ़ साल तक महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) रोकने का विरोध कर रहे कर्मचारी संगठनों ने देश के अरबपति उद्योगपतियों से संसाधन जुटाने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में देश के पांच फीसद अति धनी लोगों से संसाधन जुटाए जाएं, जिन्हें सरकार ने करों में छूट तथा आर्थिक मदद के रूप में लाखों करोड़ रुपये दिए हैं।

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व उप महासचिव सबिता मलिक ने कहा कि महंगाई भत्ते पर रोक से कोरोना से लड़ी जा रही जंग कमजोर पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार देश के 63 अरबपतियों की संपत्ति 2018 -19 के केंद्रीय आम बजट 24 लाख 42 हजार 200 करोड़ से भी ज्यादा है। देश में केवल 10 फीसद लोग 77 फीसद धन दौलत के मालिक हैं। केवल एक फीसद अमीर लोगों के पास नीचे के 70 फीसद लोगों से चार गुना से ज्यादा संपत्ति है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, मुख्य संगठन सचिव धर्मबीर फोगाट व उप प्रधान सीलक राम मलिक ने कहा कि महामारी को हराने के लिए कर्मचारी तन-मन-धन से मैदान में हैं। हरियाणा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि कोरोना रिलीफ फंड में दी है। कर्मचारियों ने इस फंड में एक दिन के वेतन से लेकर एक महीने तक का वेतन दिया है। इसी प्रकार केंद्रीय व अन्य राज्यों के कर्मचारियों ने भी हजारों करोड़ रुपये रिलीफ फंड में दान दिए हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते पर रोक लगाना और सामान्य स्थिति बहाल होने पर एरियर का भुगतान भी न करना नाइंसाफी है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारत की डॉक्टर बेटी हुई संक्रमित, आइसोलेट होकर खुद हुई ठीक, फिर जुटी इलाज में

यह भी पढ़ेंरेलवे ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, अब 116 डिब्बों की अन्न से भरी दो मालगाड़ियां दौड़ाई

यह भी पढ़ेंएक क्लिक पर डॉक्टर, राशन, पास, वित्तीय मदद सहित कई सुविधाएं, सरकार ने किया एप लांच

यह भी पढ़ें COVID-19 पर हल्ला बोल, संदिग्ध मरीज की भीड़ में भी हो जाएगी पहचान, IIT ने बनाई डिवाइस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.