Move to Jagran APP

हरियाणा कांंग्रेस प्रभारी विवेक बंसल का सत्ता के लोभ में किसान हित की अनदेखी कर रहे दुष्यंत

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने जजपा नेता व राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला पर हमला किया है। बरोदा उपचुनाव में जीत से उत्‍साहित बंसल ने कहा कि दुष्‍यंत चौटाला सत्‍ता के लाभ में किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:52 PM (IST)
हरियाणा कांंग्रेस प्रभारी विवेक बंसल का सत्ता के लोभ में किसान हित की अनदेखी कर रहे दुष्यंत
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा के बरोदा उपचुनाव के नतीज के बाद उत्‍साहित कांग्रेस अब सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन दल पर तीखे राजनीतिक तंज कस रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जननायक जनता पार्टी के हिस्से मतों को लेकर दिए गए बयान पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जवाब  के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। हरियाणा कांग्रेस ने जजपा को राजनीतिक रूप से संभलने की नसीहत भी दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को अब सत्ता का लाेभ छोड़कर किसान हित में भाजपा का साथ छोड़ देना चाहिए।

prime article banner

बरोदा नतीजे पर सीएम के बयान को लेकर कांग्रेस ने जजपा को घेरा

बंसल का कहना है कि दुष्यंत सत्ता के लोभ में किसान हितों की अनदेखी कर रहे हैं। बरोदा उपचुनाव के नतीजों से मतदाताओं ने दुष्यंत ही तमाम राजनीतिक दलों के समक्ष यह साफ कर दिया है कि राज्य की जनता तीन कृषि कानूनों के खिलाफ है। बंसल ने दुष्यंत को नसीहत भी दी है कि वे तत्काल प्रभाव से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोलें।

विपरीत विचारधारा का है भाजपा-जजपा गठबंधन: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है भाजपा और जजपा का सत्ता के लिए बना विपरीत विचारधारा का गठबंधन है। हुड्डा का कहना है कि बरोदा उपचुनाव के नतीजे केवल बरोदा तक सीमित नहीं है बल्कि दो विचारधारा के दल कांग्रेस व भाजपा के बीच हुए इस चुनाव में मतदाताओं ने पूरे राज्य की जनता की भावनाओं को सामने रखा है। हुड्डा मानते हैं कि जनता आने वाले समय में इस विपरीत विचारधारा के गठबंधन को सिरे से खारिज कर देगी।

कृषि कानूनों पर जजपा के रूख को याद रखेंगे किसान

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि कृषि और किसान के प्रदेश में तीन कृषि कानूनों को लेकर जननायक जनता पार्टी के रूख को भविष्य में भी किसान और मजदूर याद रखेंगे। सैलजा का कहना है कि बरोदा उपचुनाव के नतीजों के बाद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों का हित-अहित नहीं भांप पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हार के बाद भी कम न होगा हरियाणा के हैवीवेट पहलवान का वजन, BJP विधायक की तरह करेगी प्रोजेक्‍ट


यह भी पढ़ें: सीएम की बरोदा को लेकर टिप्‍पणी पर दुष्‍यंत चाैटाला बाेले- सब जानते हैं, किसका वोट कहां गया


यह भी पढ़ें: Exclusive: मनोहर ने इशारों में कही बड़ी बात- बरोदा में हारकर भी जीते, जजपा के पूरे वोट मिलते तो जीतते


यह भी पढ़ें: गुरुग्राम को देश का सबसे खूबसूरत शहर बनाएगी हरियाणा सरकार, बनाया विस्‍तृत वर्क प्‍लान


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK