Move to Jagran APP

भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक दिव्यांशु बुद्धिराजा बने हरियाणा युवक कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने लगाई मोहर

दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। दिव्यांशु भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाते हैं। उनके नाम पर हाईकमान ने मोहर लगा दी है। इसके अलावा कृष्ण सातरोड व मयंक चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं ।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 08:03 AM (IST)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक दिव्यांशु बुद्धिराजा बने हरियाणा युवक कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने लगाई मोहर
हरियाणा युवक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा युवक कांग्रेस को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा युवक कांग्रेस के प्रधान होंगे। उनके नाम पर हाईकमान ने मोहर लगा दी है। इसके अलावा  कृष्ण सातरोड व मयंक चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा भूपेंद्र सिंह हुड़्डा के नजदीकी माने जाते हैं। 

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी दिव्यांशु बुद्धिराजा को युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में दिव्यांशु को सर्वाधिक 4,90,755 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला समर्थक कृष्ण सातरोड को 2,90,099 और तीसरे नंबर पर मयंक चौधरी को 40,862 मत मिले थे। कृष्ण सातरोड और मयंक चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सैलजा कृष्ण सातरोड को कार्यकारी अध्यक्ष बनवाना चाहती थीं, मगर हाईकमान ने उनकी सलाह नकार दी है। चुनाव के बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवारू ने मंगलवार सुबह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने गए तीनों प्रतिनिधियों का अलग-अलग साक्षात्कार लिया। इसमें इन नेताओं से युवक कांग्रेस का संगठन चलाने के लिए रोडमैप मांगा।

तीनों नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपना नजरिया बताया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने देर सायं तीनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। अब हरियाणा में प्रदेश युवक कांग्रेस का चुना हुआ संगठन काम करेगा। युवक कांग्रेस का तो अब प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर पार्टी संगठन होगा मगर कांग्रेस पार्टी का संगठन पिछले सात साल के बाद भी नहीं बना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.