लतिका शर्मा से मिले देवेश मोदगिल
जासं, पंचकूला : चंडीगढ़ के नए मेयर देवेश मोदगिल मंगलवार को कालका की विधायक लतिका शर्मा के सेक्टर-2 स
जासं, पंचकूला : चंडीगढ़ के नए मेयर देवेश मोदगिल मंगलवार को कालका की विधायक लतिका शर्मा के सेक्टर-2 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। विधायक ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापौर लोगों को साथ लेकर विकास कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। मौके पर उनके साथ पूर्व सासद सत्यपाल जैन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल, संजय आहूजा, प्रदेश प्रमुख सहयोगी अजय मित्तल, एचएमटी प्रधान दीवान चंद, बलजीत राणा, पिंजौर के मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान, अमरावती आरडब्ल्यूए के प्रधान शमशेर शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष वंदना, जिला युवा मोर्चा सचिव विनोद शर्मा ने भी देवेश मोदगिल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।