विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी: बहादुरगढ़ से अब झज्जर तक चलेगी मेट्रो, 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ; ग्रीन लाइन से जुड़ेगा रूट

Published: Mon, 22 Jun 2026 05:44 PM (IST)

बहादुरगढ़ से आसौदा (झज्जर) तक मेट्रो विस्तार योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार होगी। यह परियोजना 50,000 से ...और पढ़ें

हरियाणा के बहादुरगढ़ से अब झज्जर तक चलेगी मेट्रो। फाइल फोटो

हरियाणा के बहादुरगढ़ से अब झज्जर तक चलेगी मेट्रो। फाइल फोटो


HighLights

  1. बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार की डीपीआर तैयार।

  2. छह नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे, 50 हजार लोगों को लाभ।

  3. दिल्ली-एनसीआर और रोहतक से कनेक्टिविटी होगी आसान।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा एनसीआर में मेट्रो विस्तार योजना के तहत जल्द बहादुरगढ़ से आसौदा (झज्जर) तक मेट्रो चलाने की योजना पर तेजी से काम हाे रहा है।

प्राइवेट एजेंसी से फिजिकल सर्वे कराने के बाद हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा रहा है। एक माह में डीपीआर तैयार होने के आगे की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाए। बता दें कि दिल्ली की ग्रीन लाइन मेट्रो से बहादुरगढ़ जुड़ा हुआ है।

सर्वे में मेट्रो लाइन व स्टेशनों के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। मेट्रो विस्तार के तहत सांखौल, उद्योग नगर, एचएसआइआइडीसी, जाखौदा, एचपीसीएल और आसौदा छह नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

डीपीआर बनने के बाद सरकार बजट जारी करेगी फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मेट्रो लाइन का काम शुरू होगा। रूट में आने पब्लिक यूटीलिटी भी चिह्नित कर ली गई है, मेट्रो लाइन का काम शुरू हो तो उन्हें पहले हटाया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर से कनेक्टिविटी और होगी आसान

मेट्रो विस्तार पूरा होने के बाद बहादुरगढ़ और आसौदा क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस लाइन के बनने से रोहतक व सांपला के लोगों को भी काफी फायदा होगा। मेट्रो लाइन हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी। इससे दिल्ली और एनसीआर से कनेक्टिविटी और आसान होगी।

बता दें 2023 -24 के बजट में हरियाणा सरकार ने आसौदा तक मेट्रो लाइन विस्तार की घोषणा की थी। उसी घोषणा को लेकर एचएमआरटीसी की ओर से पहले राइडरशिप और अब फिजिकल सर्वे कराया गया है। इन दोनों रिपोर्ट के आधार पर अब डीपीआर तैयार की जा रही है। आने वाले समय में इसी लाइन को रोहतक तक विस्तार करने की भी योजना है।