दीपेंद्र हुड्डा के बाद सैलजा भी क्वारंटीन, गायिका कनिका के संपर्क में आए दुष्यंत सिंह से मिले थे
दीपेंद्र हुड्डा के बाद कुमारी सैलजा भी आइसोलेशन में चली गई हैं। वह अपने घर में हैं। दोनों सांसद दुष्यंत सिंह से मिले थे। दुष्यंत गायिका कनिका कपूर के संपर्क में आए थे।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा से नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद हरियाणा कांग्रेस कर प्रधान कुमारी सैलजा भी खुद आइसोलेशन पर चली गई हैं। उन्होंने यह फैसला राजस्थान से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के साथ संपर्क में आने के कारण किया हैै। पिछले दिनों खुलासा हुआ था कि दुष्यंत सिंह कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित पाई गई फिल्म गायिका कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के साथ डिनर किया था।
कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर बताया कि वह 18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सांसदों को दिए गए भोज में शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी कुछ देर सांसद दुष्यंत सिंह से बातचीत की थी। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर वह 20 मार्च को शाम से खुद को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। वह अपने आवास में हैं और किसी से मुलाकात नहीं कर रही हैं।
कुमारी सैलजा का ट्वीट।
बता दें कि कनिका कपूर के COVID-19 से संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिलने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने खुद को अपने घर में आइसोलेशन पर रखा है। दुष्यंत सिंह की जांच रिपोर्ट हालांकि निगेटिव आ चुकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा अगले 14 दिनों तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे।
दीपेंद्र हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने भी इसकी पुष्टि की है। आशा हुड्डा ने कहा है कि दीपेंद्र पूरी तरह से ठीक है और वह स्वस्थ है, लेकिन डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के मुताबिक आइसोलेशन पर रहने का निर्णय अच्छा है। आशा हुड्डा के अनुसार दीपेंद्र फोन पर उपलब्ध रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी लोगों के साथ फोन पर संपर्क में रहेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: पंजाब में बढ़ा कोरोना वायरस का खाैफ, चार नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 पॉजिटिव केस