Move to Jagran APP

सरकार और हड़ताली कर्मचारियों में टूटा गतिरोध, आज होगी वार्ता

हरियाणा में स्‍थानीय निकाय कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हाेने की उम्‍मीद है। सरकार और कर्मचारियाें के बीखच गतिरोध टूट गया। कल उनके बीच वार्ता होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 09:37 AM (IST)
सरकार और  हड़ताली कर्मचारियों में टूटा गतिरोध, आज होगी वार्ता
सरकार और हड़ताली कर्मचारियों में टूटा गतिरोध, आज होगी वार्ता

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में 15 दिन से हड़ताल पर चल रहे नगर पालिका कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार हैं। बुधवार को मंत्री समूह की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन मंत्रियों की कमेटी गठित कर दी है। शहरी निकाय मंत्री कविता जैन की अगुआई वाली कमेटी आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में कर्मचारियों के साथ वार्ता करेगी। इस बातचीत में तमाम मसलों का पटाक्षेप होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मंत्री कविता जैन की अगुआई में कृष्ण बेदी और मनीष ग्रोवर पर कर्मचारियों को मनाने की जिम्मेदारी

इससे पहले 16 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक में चार मांगों को मान लिया था, जबकि अन्य मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में अफसरों की कमेटी बनाई थी। बुधवार को मंत्री समूह की बैठक में ढेसी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। ढेसी कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सीएम ने मंत्रियों की कमेटी गठित कर दी।

इस कमेटी में मंत्री कविता जैन के अलावा राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर और कृष्ण कुमार बेदी के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी हैं। पहले हुई वार्ता में भी यह तीनों मंत्री शामिल रहे थे। कमेटी कर्मचारियों से नए सिरे से वार्ता कर मामले का हल निकालेगी।

कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ईपीएफ और ईएसआइ का पैसा कर्मचारियों के खातों में डालने, न्यूनतम वेतन निर्धारित करने तथा समान काम के लिए समान वेतन देने की है। करीब 30 हजार कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है।

प्रधान सचिव ने पहले किया फोन, फिर भेजी चिट्ठी

मंत्री समूह की बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कर्मचारी नेताओं को फोन कर बृहस्पतिवार को हरियाणा निवास में होने वाली वार्ता का न्योता दिया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है। कर्मचारी संगठनों ने मांग की कि बैठक के लिए उन्हें लिखित में पत्र दिया जाए। इसके बाद प्रधान सचिव ने कर्मचारी नेताओं को चिट्ठी लिखकर वार्ता के लिए बुलाने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.