Move to Jagran APP

COVID-19 का खौफ: 380 डॉक्टर हुए थे नियुक्त, 71 ने ही की ज्वाइनिंग

हरियाणा में डॉक्टरों में भी कोरोना वायरस का खौफ दिख रहा है। सरकार ने 380 नए डॉक्टरों को नियुक्त किया था जिनमें से 71 ने ही ज्वाइन किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 01:08 PM (IST)
COVID-19 का खौफ: 380 डॉक्टर हुए थे नियुक्त, 71 ने ही की ज्वाइनिंग
COVID-19 का खौफ: 380 डॉक्टर हुए थे नियुक्त, 71 ने ही की ज्वाइनिंग

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में Corornavirus COVID-19 के बढ़ते असर को देखते हुए चिकित्सा स्टाफ की अधिक जरूरत महसूस हो रही है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में 380 डॉक्टरों की नियुक्तियां की थी, लेकिन इनमें से मात्र 71 ने ही अभी तक ज्वाइन किया है। माना जा रहा है कि कोरोना के मरीजों के इलाज के डर से यह डॉक्टर ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकार हालांकि इन डॉक्टरों को उनके मनचाहे स्टेशन पर नियुक्ति की पेशकश कर चुकी है, मगर अभी तक उम्मीद के मुताबिक डॉक्टर ड्यूटी ज्वाइन नहीं के लिए आगे नहीं आए हैं।

prime article banner

हरियाणा में डॉक्टरों की भारी कमी है। ढ़ाई करोड़ आबादी के हिसाब से राज्य में करीब दस हजार डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन राज्य में करीब ढ़ाई हजार डॉक्टर ही काम करते हैं। प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों के बिना कोरोना जैसी महामारी पर काबू पाना मुश्किल है। राज्य सरकार ने हर तरह की सुविधाओं की पेशकश करते हुए तथा प्राइवेट अस्पतालों से ज्यादा वेतन में डॉक्टरों को अपने यहां नौकरी करने की पेशकश की। डॉक्टरों की यह भर्ती हालांकि काफी विवादों में भी रही है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा तीन बार मंजूरी दिए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस भर्ती पर रोक लगाए रखी थी। बाद में सीएमओ से फाइल निकली और पीजीआइ रोहतक में डॉक्टरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 447 खाली पदों पर नियमित भर्ती का फैसला हुआ था। भर्ती में इंटरव्यू सिस्टम नहीं था। कुल 380 डॉक्टरों के चयन के नतीजे घोषित किए गए। सरकार ने इन डॉक्टरों को नियुक्ति-पत्र उस समय जारी किए, जब देश में कोरोना दस्तक दे चुका था।

मौजूदा हालातों में डॉक्टर ड्यूटी ज्वाइन करने को तैयार नहीं हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि धीरे-धीरे डॉक्टर अपनी पसंद के स्टेशनों पर ज्वाइन कर रहे हैं। यह संकट का समय है और उन्हें अपनेे देश व समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास है। अभी तक 71 डॉक्टरों का ज्वाइन करना अच्छा संकेत है। हमने डॉक्टरों को उनकी पसंद के खाली स्टेशनों पर ज्वाइनिंग की छूट दे दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.