हरियाणा में बढ़ रहा कोविड टेस्ट का दायरा, प्रत्येक दस लाख लोगों पर 56 हजार 473 की सैंपलिंग
हरियाणा में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब प्रत्येक दस लाख लोगों पर 56 हजार 473 लोगों की कोरोना जांच हो रही है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण का बढ़ता ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1820 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए, जबकि 2388 लोग संक्रमित हो गए। इस दौरान 25 की मौत हो गई। राहत की बात यह कि प्रदेश में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब प्रत्येक दस लाख लोगों पर 56 हजार 473 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। रिकवरी रेट लगातार गिरने के बावजूद मृत्युदर स्थिर है। हालांकि पॉजिटिव रेट लगातार बढ़ रहा है।
हरियाणा में अभी तक 88 हजार 332 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 68 हजार 525 मरीज ठीक हो चुके। 18 हजार 875 मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल छह हजार 793 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 6.20 फीसद, रिकवरी रेट 77.58 फीसद और कोरोना से 932 मौतों से मृत्युदर 1.06 फीसद पर पहुंच गई है। 29 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।
325 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 279 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 46 वेंटिलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम में 289, फरीदाबाद में 281, पंचकूला में 180, कुरुक्षेत्र में 173, अंबाला में 168, सोनीपत में 167, करनाल में 155, पानीपत में 153, रोहतक में 103, सिरसा में 98, हिसार में 82, यमुनानगर में 79, फतेहाबाद में 70, रेवाड़ी में 67, कैथल व झज्जर में 63-63, नारनौल में 62, पलवल में 55, भिवानी में 49, नूंह में 25 तथा चरखी दादरी में छह संक्रमित मिले।
फरीदाबाद में 205, गुरुग्राम में 197, पानीपत में 183, सोनीपत में 176, करनाल में 152, अंबाला में 110, रोहतक में 103, पंचकूला में 101, रेवाड़ी में 77, हिसार में 75, कुरुक्षेत्र में 64, यमुनानगर में 63, कैथल में 50, पलवल में 48, फतेहाबाद में 47, भिवानी व सिरसा में 42-42, झज्जर में 36, नारनौल में 35, चरखी दादरी में आठ तथा नूंह में छह मरीज ठीक होकर घर लौटे। करनाल में चार, गुरुग्राम, अंबाला व सिरसा में तीन-तीन, रोहतक, पंचकूला व यमुनानगर में दो-दो तथा पानीपत, भिवानी व कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
कोरोना : हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)
- 2.86 करोड़ आबादी
- दस लाख पर सक्रिय केस 665.17
- स्वस्थ दर 77.58
- 10 लाख पर टेस्ट 56473
- 100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर 21.3
- प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत