Move to Jagran APP

Covid Active Case: हरियाणा में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, गुरुग्राम में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Covid Active Case हरियाणा में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए स्थानीय निकायों और पुलिस की टीमें सार्वजनिक स्थलों पर बगैर मास्क घूमते लोगों के चालान काटेंगी। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:51 AM (IST)
Covid Active Case: हरियाणा में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, गुरुग्राम में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
हरियाणा में फिर बढ़ने लगे कोविड केस। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Covid Active Case: त्योहारी मौसम में अचानक कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने लगा है। नवरात्र के समाप्त होते ही नए संक्रमितों के मिलने की दर में उछाल आया है। सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ और महामारी से बचाव के प्रति लोगों की बढ़ती लापरवाही को लेकर चिंतित प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निकायों और पुलिस अधिकारियों को टीमें बनाकर औचक निरीक्षण कर लापरवाह लोगों के चालान काटने को कहा गया है।

loksabha election banner

हरियाणा में इन दिनों डेंगू का प्रकोप है। अस्पतालों में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग को दोहरे मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना मरीजों का फिर से बढ़ता ग्राफ मुश्किलें खड़ी कर सकता है। खासकर गुरुग्राम में लगातार कोरोना के ज्यादा नए केस आ रहे हैं। महामारी की पहली और दूसरी लहर में गुरुग्राम में ही सर्वाधिक मरीज मिले थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद लगातार समीक्षा बैठकें ले रहे हैं।

इसके अलावा गृह और स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा लगातार फील्ड में जाकर उपायुक्तों और सिविल सर्जनों के साथ विभिन्न जिलों में इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। मौजूदा समय में गुरुग्राम में सर्वाधिक एक्टिव केस हैं, जबकि सोनीपत, पानीपत, भिवानी, महेंद्रगढ़, झज्जर, फतेहाबाद, चरखी दादरी में कोई भी मरीज नहीं है। फरीदाबाद, पंचकूला और यमुनानगर में सात-सात, रोहतक में छह, अंबाला में पांच, कैथल और जींद में तीन-तीन, करनाल व कुरुक्षेत्र में दो-दो तथा हिसार, सिरसा, रेवाड़ी व नूंह में एक-एक एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन महीने शांति से गुजर जाएं तो कोरोना की तीसरी लहर का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

85 फीसद लोगों ने पहली तो 36 फीसद ने ली दोनों डोज

कोरोना से बचाव के लिए 85 फीसद लोगों ने पहली डोज ले ली है तो 36 फीसद ने दोनों टीके लगवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि दीपावली तक 98 फीसद लोगों को पहली डोज लगा दी जाए। दूसरी डोज के पात्र सभी लोगों को टीके लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नूंह और पलवल के हथीन ब्लाक को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी स्थानों पर टीकाकरण का काम संतोषजनक है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में 100 फीसद से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों का इंतजार है। गाइडलाइन आते ही बच्चों के टीकाकरण का काम शुरू होगा।

सीरो सर्वे पर टिकी नजरें

पिछले दिनों प्रदेश में किए गए तीसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सही स्थिति का पता लग सकेगा। सैंपल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और डाटा रोहतक पीजीआइ को भिजवा दिया गया है। वहां से इसी हफ्ते फाइनल रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

पिछले एक सप्ताह में मिले कोरोना केस

दिन               नए केस   एक्टिव केस

15 अक्टूबर     14           93

14 अक्टूबर     16           94

13 अक्टूबर     10           90

12 अक्टूबर      9           90

11 अक्टूबर      7           92

10 अक्टूबर     9           100

9 अक्टूबर       9           108


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.