हरियाणा में एक लाख के पार हुआ कोरोना के मरीजों का ग्राफ और 78,937 हो चुके ठीक
हरियाणा में केोराेना मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है। इनमें से 78737 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक राज्य में 1045 लोगों की मौत हुई है।
चंडीगढ़, जेएनएन हरियाणा में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों का ग्राफ एक लाख के पार हो गया है। प्रदेश में अभी तक एक लाख एक हजार 316 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें से 78 हजार 937 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 21 हजार 334 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। छह हजार 471 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना से कुल 1045 लोगों की मौत हुई है जिनमें 731 पुरुष व 314 महिलाएं शामिल हैं।
राज्य में अभी 21,334 उपचाराधीन, अब तक 1045 की मौत
पिछले 24 घंटों में 19 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान 2694 और संक्रमित लोग मिले, जबकि 1771 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट गए। 363 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 300 मरीज ऑक्सीजन और 63 वेंटिलेटर पर हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम में रिकॉर्ड 421 और फरीदाबाद में 292 और कुरुक्षेत्र में 234 मरीज मिले। करनाल में 197, अंबाला में 192, रोहतक में 178, सोनीपत में 169, सिरसा में 141, पानीपत में 133, हिसार में 129, पंचकूला में 110, यमुनानगर में 99, भिवानी में 78, रेवाड़ी में 62, झज्जर में 52, महेंद्रगढ़ और जींद में 47-47, कैथल में 36, फतेहाबाद में 35, पलवल में 32 और नूंह में दस मरीज मिले। सीएम सिटी करनाल में पांच, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में दो-दो और अंबाला, महेंद्रगढ़, कैथल व भिवानी में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
इसके साथ ही फरीदाबाद में 228, रोहतक में 212, पंचकूला में 207, गुरुग्राम में 204, सोनीपत में 157, अंबाला में 144, हिसार में 141, यमुनानगर में 73, नारनौल में 71, झज्जर में 59, कुरुक्षेत्र में 49, भिवानी में 45, रेवाड़ी में 34, कैथल में 31, पानीपत व सिरसा में 25-25, पलवल में 21, करनाल में 20, फतेहाबाद में 12, नूंह में सात तथा चरखी दादरी में छह मरीज ठीक होकर घर लौटे।
प्रदेश में 27 दिन बाद मरीज दोगुने हो रहे हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित लोगों की वजह से पॉजिटिव रेट और बढ़कर 6.50 फीसद पर पहुंच गया है। हालांकि रिकवर रेट थोड़ा सुधर कर 77.91 फीसद और मृत्यु दर 1.03 फीसद हुई है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 61 हजार 762 लोगों की जांच की जा रही है।
कोरोना : हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)
2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 761.92 स्वस्थ दर, 77.91
10 लाख पर टेस्ट,60618
100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर,21.4
प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.03
2.9 फीसद पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि।