विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पार्टी ने हरियाणा में बदले प्रभारी; पूर्व विधायकों को मिली कमान

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:07 PM (IST)

कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली के लिए हरियाणा इकाई ने अपनी रणनीति बदली है। पहले विधायकों को दी ...और पढ़ें

राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। फाइल फोटो

राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। फाइल फोटो

HighLights

  1. कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली 1 नवंबर को दिल्ली में।

  2. हरियाणा कांग्रेस ने रैली के लिए प्रभारियों में किया बदलाव।

  3. पूर्व विधायकों, सांसदों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राज्य ब्यूरो, ब्यूरो। एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में हरियाणा से लोगों की संख्या बढ़ाने की चुनौती हरियाणा कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। पहले इसके लिए पार्टी ने मौजूदा विधायकों को संगठनात्मक जिलावार दी थी। अब उसमें बदलाव करते हुए पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस मतदाता सूची के लिए हुए विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं के मत काटने का आरोप लगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई माह से प्रदर्शन कर रही है। एक नवंबर को होने वाली रैली में इसी मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगा। 

अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने का लक्ष्य

यह कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से तय किया गया है। ऐसे में रामलीला जैसे बड़े मैदान में लोगों को एकत्र करना भी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में लाने का लक्ष्य दिया है।

चार दिन पहले दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव (संगठन )केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट रूप से नेताओं से कहा था कि रैली में लोगों को लाने- तथा उनके ठिकाने तक छोड़ने की जिम्मेदारी विधायक, पूर्व विधायक, सभी सांसद तथा जिलाध्यक्षों की होगी। वाहन भी ऐसे होने चाहिए जिन पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत पाबंदी नहीं हो।

संगठनात्मक जिला - इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • गुरुग्राम - धर्मपाल मलिक (पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
  • फरीदाबाद - डा.अशोक तंवर (पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
  • महेंद्रगढ़ - कुलदीप शर्मा (पूर्व स्पीकर विधानसभा हरियाणा)
  • दादरी - कैलाशो दवी- पूर्व सांसद
  • पानीपत - शादीलाल बत्रा, पूर्व सांसद
  • झज्जर- सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री
  • सोनीपत - आनंद सिंह डांगी, पूर्व मंत्री
  • सिरसा- जसवंत सिंह बावल, पूर्व मंत्री
  • पलवल - सुखवीर कटारिया, पूर्व मंत्री
  • कुरुक्षेत्र- भीमसेन मेहता पूर्व मंत्री
  • हिसार- रामभज, पूर्व मंत्री
  • अंबाला- सरदार निसान सिंह, पूर्व विधायक
  • कैथल- प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक
  • रेवाड़ी - सुखविंदर सिंह मांड़ी, पूर्व विधायक
  • पंचकूला- कृष्ण कंबोज, पूर्व विधायक
  • जींद- संताकुमार, पूर्व विधायक
  • रोहतक- सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक
  • फतेहाबाद- शिवशकंर भारद्वाज, पूर्व विधायक
  • भिवानी- कुलवीर बेनीवाल, पूर्व विधायक
  • करनाल- रणधीर गोलन , पूर्व विधायक
  • यमुनानगर- लहरी सिंह, पूर्व विधायक
  • नूंह- बख्शीष सिंह विर्क, पूर्व विधायक
  • हांसी- पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक