Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    500 में गैस सिलेंडर, बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन, 2 लाख सरकारी नौकरी... हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:37 PM (IST)

    Haryana Congress Manifesto हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने संकल्प पत्र के रूप में 7 गारंटियां लॉन्च कीं। इस संकल्प पत्र में युवा किसान महिला व बुजुर्गों को साधते हुए पार्टी ने जनकल्याणकारी कामों को भी प्राथमिकता दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Haryana Election News) ने आज दिल्ली में AICC मुख्यालय में घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

    Hero Image
    Haryana Congress Manifesto: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र

    जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे। इसके साथ ही हरियाणा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

    कांग्रेस ने संकल्पपत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस की सात गारंटियों में सत्ता में आने पर MSP के लिए कानूनी गारंटी और जाति सर्वेक्षण का वादा भी शामिल है। कांग्रेस के संकल्प पत्र में क्या वादें किए गए हैं, आइए इसके बारे में क्रमानुसार जानते हैं।

    हरियाणा कांग्रेस ने संकल्प पत्र को 'सात वादे पक्के इरादे' के नाम से किया लॉन्च 

    मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम इन गारंटियों को लागू करेंगे और इसलिए हमने इसे 'सात वादे, पक्के इरादे' नाम दिया है।

    महिला सशक्तिकरण' के नाम पर कांग्रेस ने 18 से 60 साल की हर महिला को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 2,000 रुपये मासिक देने का वादा किया है। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पार्टी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। 

     गारंटियों में एमएसपी की गारंटी

    किसानों के कल्याण के तहत कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है। पार्टी ने जाति सर्वेक्षण और क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी आश्वासन दिया है।

    वहीं आम नागरिकों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया कि गरीबों को छत प्राप्त हो सके। इसके लिए 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गांरटी और तत्काल फसल पर मुआवजा दिया जाएगा। कांग्रेस के संकल्प पत्र में जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए करने की भी घोषणा की गई हैं।

    कांग्रेस की गारंटियां

    • महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर
    • पेंशन के रूप में बुजुर्गों, दिव्यांग और विधवाओं को दी जाएगी
    • 300 यूनिट फ्री बिजली और 24 लाख का मुफ्त इलाज
    • 100 गज का प्लॉट, साढ़े तीन लाख में 2 कमरों का मकान
    • एमएसपी की गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा
    • जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख