विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का हरियाणा में तीन दिवसीय दौरा, ब्लॉक सम्मेलनों में करेंगे शिरकत

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:11 AM (IST)

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त तीन दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न जिलों में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रभारी अगले तीन दिन हरियाणा के दौरे पर रहेंगे।

कांग्रेस प्रभारी अगले तीन दिन हरियाणा के दौरे पर रहेंगे।

HighLights

  1. संजय दत्त हरियाणा में तीन दिवसीय ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में शामिल होंगे

  2. संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

  3. कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में जारी राज्यव्यापी ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के तहत कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त अगले तीन दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार उचाना, बहादुरगढ़ ग्रामीण, थानेसर और सोनीपत-I में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों को संबोधित किया जाएगा।

इस दौरान संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, स्थानीय जनसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर चर्चा होगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को व्यापक बनाने पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।

तीन अक्टूबर को उचाना में सम्मेलन के बाद गुरुग्राम में इंटक हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। चार अक्टूबर को बहादुरगढ़ ग्रामीण और थानेसर के सम्मेलनों में भागीदारी होगी।

पांच अक्टूबर को सोनीपत-I में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन के बाद नई दिल्ली स्थित मुख्यालय इंदिरा भवन में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बुलाई गई संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। पूरे दौरे में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह साथ रहेंगे।