विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का एलान

Published: Wed, 11 Sep 2024 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2024 02:02 AM (IST)

Congress Candidates List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 ...और पढ़ें

Congress Candidates List: हरियाणा में कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का एलान
Congress Candidates List: हरियाणा में कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का एलान

जेएनएन, पंचकूला। Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार पंचकूला से चंद्र मोहन, अंबाला सीटी से निर्मल सिंह, मोलना से पूजा चौधरी, जगधारी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी, पहोवा से मनदीप सिंह छत्ता को टिकट दिया गया है।

इन उम्मीदवारों का हुआ एलान

  • पंचकूला- चंद्र मोहन
  • अंबाला सीटी- चौधरी निर्मल सिंह
  • मुलाना (सुरक्षित)- पूजा चौधरी
  • जगधरी- अकरम खान
  • पिहोवा- मनदीप सिंह छत्ता
  • गुहला (सुरक्षित)- देवेंद्र हंस
  • कलयात- विकास सहरान
  • पुंडीर- सुल्तान सिंह जडोला
  • इंद्री- राकेश कुमार कंबोज
  • करनाल- सुनीता विर्त
  • घरौंदा- विरेंद्र कुमार शाह
  • पानीपत (सिटी)- विरेंद्र कुमार शाह
  • राई- जय भगवान अंतिल
  • जींद- महाबीर गुप्ता
  • फतेहबाद- बलवान सिंह दौलतपूरिया
  • रतिया- जरनैल सिंह
  • सिरसा- गोकुल सेतिया
  • ऐलनबाद- भारत सिंह बेनिवाल
  • अदमपुर- चंद्रशेखर प्रकाश
  • हांसी- राहुल मक्कर
  • बरवाला- राम निवास घौरेला
  • हिसार- राम निवास रारा
  • नलवा- अनिल मन
  • लौहारू- राजबीर सिंह
  • बंधरा- सोमबीर सिंह
  • दादरी- मनीषा संगवान
  • भवानी खेरा (सुरक्षित)- प्रदीप नारवाल
  • अठेली- अनिता यादव
  • नरमौल-राव नरिंद्र सिंह
  • बावल- डॉ. एम.एल रंगना
  • कौसली- जददीश यादव
  • पतौदी (सुरक्षित)- पिरल चौधरी
  • हथीन- मोहम्मद इसराइल
  • पलवल- करण दलाल
  • प्रीथला- रघुवीर
  • बड़खल- विजय प्रताप
  • बल्लभगढ़- पराग शर्मा
  • फरीदाबाद- लखन कुमार सिंघला

पिछली बार जब कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की थी। उसमें मशहूर रेसलर विनेश फोगाट का नाम भी शामिल था। वह प्रदेश की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से उम्मीदवार होंगे। 

81 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 6 सितंबर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद 8 सितंबर को कांग्रेस ने चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। जिसके बाद आज फिर कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी की। इसमें 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस तरह से प्रदेश में कांग्रेस ने अब तक 81 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

वहीं, दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ने भी आज बची हुई तीन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस तरह अब भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। गौरतलब है कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।