Move to Jagran APP

कांग्रेस और इनेलो लाएंगे काम रोको प्रस्ताव, भाजपा ने भी तय की रणनीति

हरियाणा विधानसभा के माॅनसून सत्र की कार्यवाही दो दिन के अवकाश के बाद आज शुरू होगी। इसमें भारी हंगामा होने की संभावना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:13 AM (IST)
कांग्रेस और इनेलो लाएंगे काम रोको प्रस्ताव, भाजपा ने भी तय की रणनीति
कांग्रेस और इनेलो लाएंगे काम रोको प्रस्ताव, भाजपा ने भी तय की रणनीति

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन के बाहर और भीतर जमकर हंगामा होने के आसार हैं। 10 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस काम रोको प्रस्ताव लाएगी। एसवाईएल नहर निर्माण के लिए हरियाणा बंद करा चुके इनेलो के विधायक सदन की कार्यवाही बाधित कर सकते हैं। उधर, इनेलो व कांग्रेस की रणनीति को फेल करने के लिए सत्‍ताधारी भाजपा ने भी रणनीति तैयार कर ली है।

loksabha election banner

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। शनिवार और रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और इनेलो नेता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भागीदारी की, वहीं इनेलो ने अभय चौटाला की अगुआई में हरियाणा बंद कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिहोवा में जनक्रांति रथयात्रा के जरिये सरकार को घेरा।

यह भी पढ़ें: शादी के 12 साल बाद पति बोला यह मेरी पत्‍नी नहीं बहन है, जानें क्‍या है माजरा

आज विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे से आरंभ होगी। कांग्रेस ने राफेल खरीद मामले और प्रेट्राल व डीजल के दामों में व‍ृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान कर रखा है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर समेत पार्टी नेता बंद का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। बंद के बाद विधानसभा में भी कांग्रेस नेता भाजपा सरकार पर दबाव बनाते नजर आएंगे।

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के अनुसार पार्टी इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाएगी। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला किसानों व कर्मचारियों के हक में और एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने को काम रोको प्रस्ताव ला सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के अनुसार यदि सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की गई तो स्पीकर को निर्णय लेने का अधिकार है।

नौकरी बचाने को प्रदर्शन करेंगे 40 कर्मचारी संगठन

हाई कोर्ट के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी बचाने को विधानसभा में विधेयक लाने के लिए 40 से अधिक कर्मचारी संगठन एक मंच पर आ गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ की अगुआई में आज विधानसभा घेराव के लिए हजारों कर्मचारी कूच करेंगे।

दो संशोधित और एक विधेयक होगा सदन में पेश

आज विधानसभा में दो संशोधित विधेयक और एक विधेयक पेश किया जाएगा। वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद संशोधन विधेयक 2018 और दी हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक 2018 सदन में रखे जाएंगे। राज्य सरकार ने हाल ही में तालाबों के रखरखाव के लिए कानून बनाया है। इसे लेकर दी हरियाणा पोंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथारिटी बिल 2018 सदन में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अद्भूत है इस शख्‍स की रिक्शाचालक से प्रिंसिपल बनने की कहानी, हौसला देती है यह दास्‍ता

कुलदीप शर्मा और केहर के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन मामलों पर सुनवाई

विधानसभा में कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा और इनेलो विधायक केहर सिंह के विरुद्ध चल रहे विशेषाधिकार हनन के मामलों की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाया था कि राज्य में अवैध माइनिंग हो रही है और सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण हासिल है। केहर सिंह ने पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता पर रेहड़ी वालों से वसूली के आरोप लगाए थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.