पंचकूला मे कंप्यूटर लैब सहायकों ने मांगी भीख
जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा सरकार का अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कंप्यूटर लैब सहायकों ने बृहस्पतिवार को यहां भीख मांगी। हरियाणा राजकीय कंप्यूयर लैब सहायक संघ लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। 30 लैब सहायक 19 मई से आमरण अनशन भी बैठे हैं।

बृहस्पतिवार को एक अनशनकारी प्रदीप की तबियत बिगड़ गई। बार-बार सूचना देने पर भी एक घंटे बाद एंबूलेंस आई। आंदोलनकारियों की मांग है कि हटाए गए लैब सहायको को बहाल किया जाए, 20 महीने का बकाया वेतन जारी किया जाए और उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा 3335 स्वीकृत पदों पर समायोजित किया जाए।
कंप्यूयर लैब सहायक संघ के नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन दिया गया है। सरकार समस्याओं को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, बल्कि लैब सहायकों पर लाठीचार्ज करके सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।
स्ांघ के राज्यप्रधान सुरेंद्र प्योंत व प्रदेश महासचिव अजैब राणू ने कहा कि लैब सहायकों की अवाज दबाई जा रही है। हरियाणा सरकार लैब सहायकों की अनदेखी कर रही है। 30 अप्रैल को लैब सहायकों की सेवाएं समाप्त करके हरियाणा सरकार ने 2622 लैब सहायकों के परिवारो को बेरोजकार करके सडको पर आने पर मजबूर कर रही है।