Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पंजाब में फैली है अव्यवस्था', पराली मुद्दे पर CM नायब सैनी का हमला; कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा की

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 03:40 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पराली जलाने को लेकर पंजाब पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अव्यवस्था फैली हुई है। वहीं उन्होंने कनाडा में हिंदू धर्म के मंदिर पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा का सेशन होगा।

    Hero Image
    सीएम नायब सैनी ने पराली जलाने के लेकर पंजाब पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पराली जलाने को लेकर पंजाब पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अव्यवस्था फैली हुई है। नायब सिंह सैनी ने पराली जलने से हो रहे प्रदूषण पर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में पराली प्रबंधन को लेकर जो कदम उठाए गए हैं, उनकी प्रशंसा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हमारे लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी किसान पराली न जलाए हम इसकी व्यवस्था करेंगे। अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो हम उसको दुरुस्त करेंगे। किसानों को चाहे कोई उपकरण देने की बात हो या सब्सिडी देने की बात हो हम उनको जरूर देंगे।

    ठीक करेंगे पूरी व्यवस्था

    व्यवस्था धीरे-धीरे ठीक होती है, इसमें समय लगता है। हम पूरी व्यवस्था को ठीक करेंगे। पराली को लेकर पंजाब के अंदर तो पूरी की पूरी अव्यवस्था है, व्यवस्थित कुछ भी नहीं है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनाडा में हिंदू धर्म के मंदिर पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा सेशन होगा।

    सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का तेजी से होगा विकास

    डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का सर्वांगीण विकास तीव्र गति से होगा। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रदेश का भी योगदान होगा। वह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता अक्षय नंदा के निवास पर पहुंचे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, जो एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के कृत संकल्प है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, व्यापारी व युवा वर्ग सहित सभी वर्गों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पार्टी ने जो जिम्मेवारी एवं दायित्व सौंपा है वे उसे पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे। सभी को साथ लेकर व बेहतर समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने का काम किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए हिसार से चलाई गई स्पेशल ट्रेन, गोरखधाम एक्सप्रेस में कम नहीं हो रही भीड़; जनरल डिब्बे बढ़ाने की मांग