Move to Jagran APP

सीएम मनोहरलाल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा और जजपा नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राज्‍य में नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में भाजपा नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगी। इन चुनावों में भाजपा और उनके गठबंधन साथी की ही जीत होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM (IST)
सीएम मनोहरलाल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा और जजपा नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्‍य में नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर लड़ेगी।  जजपा हमारी सहयाेगी पार्टी है। हम सरकार गठबंधन से चला रहे हैं तो सभी कार्य में एक साथ ही रहेंगे।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने यहां पत्रकारों से बताचीत में कहा कि भाजपा राज्‍य में नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा और जजपा मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी। इसमें गठबंधन जीत दर्ज करेगा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार ने स्‍थानीय निकायों को मजबूत बनाया है और उनको शक्तियां दी हैं। उन्होंने कहा, नगर निगम चुनावों में भी फिर हम ही जीतेंगे।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो की बैठक को संबोधित किया। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो की यह पहली बैठक थी। इसमें करीब 19 बोर्ड व निगमों के चेयरमैन शामिल हुए। बैठक में विभिन्न बोर्ड निगमों में चल रहे कामकाज औऱ वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई है। बैठक के बाद मनोहरलाल ने कहा कि कुछ निगम और बोर्ड घाटे में हैं, लेकिन ज्यादातर की स्थिति बेहतर हैं। सीएम ने कहा पर्यटन और हाउसिंग बोर्ड घाटे में है, लेकिन इसे उबारने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि लेबर वेलफेयर और वेयर हाउस समेत कई निगम मुनाफे में है। जो बोर्ड निगम और निगम घाटे में है। उनको उबारने के लिए नई नीति बनाकर काम किया जाएगा।

बैइक में सभी निगम और बोर्ड चेयरमैनों को कहा कि अपने बोर्ड और निगमों में आमदनी बढ़ाने और खर्च कम करने के उपाय करें। उन्‍होंने कहा‍ कि बोर्ड और निगमों की अगर कोई बेकार संपत्ति रखी है तो उसको डिस्पोज ऑफ किया जाए।  सीएम ने कहा कि इसके साथ ही बैकलॉग को खत्म करने, हाउसिंग बोर्ड के मकानों  की नए सिरे से नीलामी करने और नीलामी में ओपन कैटेगरी के तहत पहले आओ पहले पाओ की नीति का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: यात्री नहीं मिलने से पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्‍सप्रेस बंद, लेकिन अब पंजाब एवं हरियाणा में चलेगी

यह भी पढ़ें: हद हो गई...! बठिंडा के सरकारी अस्‍पताल में डेढ़ माह में चौथी बार चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून

यह भी पढ़ें: मिलिये हरियाणा के अनोखे मकान वाले बाबा से, साकार करते हैं लोगों के अपने घर का सपना

यह भी पढ़ें: हरियाणा में IAS-IPS के अहम की लड़ाई में बड़ा सवाल- ट्रेनिंग एक संग तो समान काम पर विवाद क्‍यों

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.