नए साल पर झूमा हरियाणा, जमकर मना जश्न और देर रात तक चलीं पार्टियां
हरियाणा और पंजाब में नए साल 2018 का जश्न जमकर मनाया गया। नए साल के पहले दिन सुबह लोगों ने धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए अौर पूजा अर्चना की।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में नए साल 2018 के स्वागत में जमकर जश्न मना। सभी शहराें में लोगों खासकर युवाओं ने नाच-गाकर नए साल का स्वागत किया। देर रात तक लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ डिस्कोथेक, होटलों आदि में नाचते नजर आए। रात में घड़ी की सूई के 12 के बाद पहुंचते ही जश्न चरम पर पहुंच गया। लोंगों ने एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी।
नए साल के पहले दिन साेमवार सुबह दोनों राज्यों में भारी संख्या में लोग दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में लोग आए और माथा टेका। लोगाें ने नए साल के मंगलमय और कल्याणकारी हाेेने के लिए अरदास की। पंजाब के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह हरियाणा में भी पानीपत, रोहतक, कैथल, हिसार, भिवानी, झज्जर सहित सभी स्थानों पर लाेगों ने मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की।
अमृतसर में दर्शन के लिए श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु।
चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला सहित राज्य के सभी शहरों में लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। इस मौके पर होटलाें, रेस्त्राओं, डिस्कोथेक और पब आदि में पार्टियों के आयोजन किए गए। इस मौेके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पार्टी स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।
रात के 12 बजते ही युवाओं की टोली सड़कों पर निकल पड़ी आैर जश्न मनाना शुरू कर दिया। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पटाखे चलाने पर रोक के बावजूद कई जगहों पर लोगों ने पटाखे चलाए। हरियाणा में अंबाला, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक और हिसार सहित सभी जगहाें पर लोगों ने नए साल की खुशी में जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर घरों, बाजारों, होटलों रेस्त्राओं को सुंदर ढ़ंग से सजाया गया था। होटलाें, रेस्त्राओं, डिस्कोथेक आदि में पार्टियों के आयोजन किया गया। देर रात एक से दो बजे तक चली इन पार्टियों में युवा संगीत की धुन पर देर रात तक थिरकते रहे।
पानीपत में देर रात नए साल की जश्न मनाते लोग।
चंडीगढ़ में भी नए वर्ष का जश्न धूमधाम से हुआ। होटलाें, रेस्त्राओं, डिस्कोथेक और पब आदि में देर रात तक पार्टियां चलीं। युवा संगीत की धुन पर जमकर नाचते-गाते रहे। इस दौरान किसी तरह की हुड़दंग को रोकने के जिए पुलिस ने कड़ी व्यवस्था कर रखी थी। होटलाें, रेस्त्राओं, डिस्कोथेक और पब आदि के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
शहर की शान माने जाने वाला सेक्टर-17 में भी कड़े बंदोबस्त देखने को मिले। इसके बाद भी लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को राउंडअप किया। सेक्टर- 17 प्लाजा में शाम से ही लोग जुटने लगे। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से भी लोग घूमने आैर नए साल का जश्न मनाने सिटी ब्यूटीफुल आए।
लुधियाना में नए साल कर जश्न मनातीं युवतियां।
पुलिस के सामने गाडिय़ों पर नाचे
पुलिस के सामने सेक्टर-17 प्लाजा में कई बार लोगों ने पुलिस से जमकर बहस की। इस दौरान पुलिस ने कई बार हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने शराब पीकर घूमने वाले करीब दस लोगों को राउंडअप किया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सेक्टर-17 से अरोमा चौक तक पुलिस तैनात रही। लोग पुलिस के सामने गाडिय़ों पर खड़े होकर नाचे। सेक्टर-22 अरोमा चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान यहां पर नाका लगाया गया। इस कारण यहां पर हुड़दंग नहीं मचा। सेक्टर-26 में डिस्कोथेक और पब के सामने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
आधी रात सड़कों पर लगा जाम
शहर की सड़कों पर रात बारह बजे के बाद जाम लग गया। इस दौरान लोग पब, डिस्कोथेक के बाहर निकले तो सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान सेक्टर-17, 22, 35 इंडस्ट्रियल एरिया के एलांते माल, सहित अन्य रोड पर जमकर जाम लगा।
डिस्क के बार हुआ झगड़ा
सेक्टर-17 स्थित डिस्क आइस के बाहर रविवार शाम को दो गुटों में झगड़ा हो गया। मारपीट में एक युवक बुरी तरह से घायल भी हो गया। उसके सिर से खून भी बहने लगा। बाउंसर ने मामले में बीचबचाव किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।