Move to Jagran APP

इनरव्हील क्लब सदस्यों ने खेली ऑर्गेनिक होली

जासं, पंचकूला : इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने ऑर्गेनिक होली खेलने और पानी बचाने का संदेश दिया। क्लब के

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:37 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 12:37 AM (IST)
इनरव्हील क्लब सदस्यों ने खेली ऑर्गेनिक होली
इनरव्हील क्लब सदस्यों ने खेली ऑर्गेनिक होली

जासं, पंचकूला : इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने ऑर्गेनिक होली खेलने और पानी बचाने का संदेश दिया। क्लब के अध्यक्ष अनुपम जैन ने एक पिकनिक का आयोजन किया। सभी सदस्यों के पतियों के साथ फूलों की होली मनाने के लिए आमंत्रित किया। सदस्यों ने केसर तिलक के साथ एक-दूसरे को बधाई दी और मैरीगोल्ड फूलों की पंखड़ियों की बौछार की। सदस्यों को फूल पोट भेंट किए। सदस्यों ने रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर आदि जैसे खेल खेले और होली की धुनों पर डांस किया। रेखा गर्ग को होली क्वीन टाइटल दिया गया। कावेरी मेहता और लता गोयल ने होली पर शानदार प्रस्तुति दी। क्लब पंचकूला के ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की सहायता करता है। सेक्टर-20 में सोसायटी में मनाई फूलों की होली

loksabha election banner

जासं, पंचकूला : सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा में होली महोत्सव मनाया गया। लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। बनारस से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। अरविनकेयर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान अतुल गर्ग ने सभी लोगों से अपील की कि वह पानी का दुरुपयोग न करें और फूलों व रंगों की होली खेलें। अतुल गर्ग ने कहा कि होली तीन प्रकार से मनाते हैं, पहले जलाते हैं, फिर रंग लगाकर मंगल मिलन मनाते हैं। वहीं शिव साईं राम सेवा समिति के सहयोग से विशाल कान्हा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें कान्हा का भव्य आकर्षक दरबार और उस दरबार में एक साथ महारास करते 51 लोग कान्हा महोत्सव की शोभा बढ़ाई। कान्हा महोत्सव में वृंदावन वाले साक्षता बांके बिहारी अपने भक्तों को दर्शन देंगे, यहां पर वृंदावन की तर्ज पर बांके बिहारी का विशाल दरबार सजाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.