Move to Jagran APP

सुखदर्शनपुर में 3 करोड़ से बनेगा कैनाल हाउस, आवारा कुत्तों से मिलेगा छुटकारा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : आवारा कुत्तों की पंचकूला में ही नहीं, अपितु प्रदेश व देश में गंभी

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 09:08 PM (IST)
सुखदर्शनपुर में 3 करोड़ से बनेगा कैनाल हाउस, आवारा कुत्तों से मिलेगा छुटकारा
सुखदर्शनपुर में 3 करोड़ से बनेगा कैनाल हाउस, आवारा कुत्तों से मिलेगा छुटकारा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : आवारा कुत्तों की पंचकूला में ही नहीं, अपितु प्रदेश व देश में गंभीर समस्या है। पंचकूला नगर निगम ने नई पहल करते हुए ट्राईसिटी में ही नहीं, अपितु प्रदेश व देश में पहला कैनाल हाउस बनाने की जो पहल की है। धरती मा पर सभी जीवों को जीने का बराबर का अधिकार है और हमें उनकी सुरक्षा की दिशा में हरसंभव प्रयास करने चाहिए और नगर निगम का यह सराहनीय प्रयास है। इसके निर्माण से आवारा कुत्तों की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। यह बात हरियाणा की स्थानीय शहरी निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने गाव सुखदर्शनपुर में 303.64 लाख रुपये की राशि से बनने वाले कैनाल हाउस (स्ट्रे डॉग पौंड) की आधारशिला रखने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में नगर निगम की सड़कों पर 265 करोड़ व अमरूत योजना के तहत शहरों के विकास पर 2650 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है। रजिस्ट्री, बिल्डिंग बायलॉज एवं एडवर्टाइजमेंट पॉलिसी से मिलेगा लाभ

loksabha election banner

मंत्री ने कहा कि इसके साथ-साथ लीज होल्डरों के नाम मकान व दुकान की रजिस्ट्री करने, बिल्डिंग बायलॉज एवं एडवर्टाइजमेंट पॉलिसी बनाने का कार्य किया है, ताकि जनता को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। कविता जैन ने नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल व उनकी टीम बधाई दी। कहा कि करनाल, फरीदाबाद व गुरुग्राम के बाद पंचकूला शीघ्र ही स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। इसके लिए जिले की जनता व प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर कार्य किया जा रहा है। साढे़ तीन एकड़ भूमि में किया जाएगा निर्माण

पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल व उनकी टीम जिलावासियों को आधारभूत सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं और इस विकास की कड़ी में एक नई पहल करते हुए आवारा कुत्तों से निजात की दिशा में बड़ी परियोजना लागू की है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके निर्माण के लिए पहले साढे़ तीन एकड़ भूमि प्रयोग में लाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। यहा पर स्ट्रे डाग्स के हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष व मेडिसन सेंटर की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ-साथ डॉग्स के खेलने के लिए प्ले सेक्टर भी विकसित भी किया जाएगा और यहीं पर स्ट्रे डॉग्स को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। 40 पिंजरे तैयार किए जाएंगे, बीच में सड़क का निर्माण होगा

इस कैनाल हाउस में एक प्रशासनिक खंड, स्टाफ हाउस, रिटायरिंग कक्ष, डॉग किचन भी बनाया जाएगा। इसमें लगभग 40 पिंजरे तैयार किए जाएंगे तथा बीच में सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। यह कैनाल हाउस 2400 स्ट्रे डाग्स की क्षमता वाला होगा। डॉग्स पौंड की लगभग एक साल पूर्व गोशाला के निर्माण के समय घोषणा की गई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। पंचकूला में 6 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं : जोगपाल

नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल ने निगम द्वारा किए गए कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 6 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, तथा अस्थायी शौचालयों के स्थान पर स्थायी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। शहर में 13 स्थानों पर फ्री वाइफाइ की व्यवस्था की गई तथा 33 बस शेल्टर बनाए जा रहे हैं। पंचकूला व कालका में बूचड़खाने की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है तथा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में चौराहों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस प्रकार शहर में लगभग 132 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। ये रहे मौजूद

मौके पर कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा, पूर्व जिला प्रधान एवं तकनीकि सलाहकार विशाल सेठ और नगर निगम के ईओ जनरैल सिंह भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.