विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाकियू ने दिया जाट आंदोलन को समर्थन, धरनों में भारी भीड़

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 04:02 PM (IST)

हरियाणा में जाट आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई ने जाट आंदोलन को समर्थन ...और पढ़ें

भाकियू ने दिया जाट आंदोलन को समर्थन, धरनों में भारी भीड़
भाकियू ने दिया जाट आंदोलन को समर्थन, धरनों में भारी भीड़

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में जाटों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। विभिन्न जगहों पर चल रहे धरनों में लोगाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। काफी संख्या में महिलाएं भी धरने में शामिल होने आ रही हैं। अन्य संगठनों के भी समर्थन देने से जाट आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई ने जाट आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया है।

कैथल के देवबन कैंची गांव में धरना स्थल पर आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। इस मौके पर उन्हाेंने जाट आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाकियू जाट आंदाेलनकारियों के साथ्र पूरी तरह है। जाटों की आरक्षण की मांग पूरी तरह जायज है अौर उनका हक उनको मिलना ही चाहिए। इस दौरान उन्होंने जाटों को 6 मार्च को होने वाले किसान आंदोलन का भी निमंत्रण दिया।

चरखी दादरी में धरने पर बैठे जाट आंदोलनकारी।

राज्य में रोहतक के जसिया, कैथल के देवबन कैंची, हिसार के रामायण गांव आैर कैथल के इक्कस गांव में जाट धरना दे रहे हैं। भिवानी के धनाना गांव, चरखी दादरी,झज्जर सहित कई स्थानों पर जाटों का धरना चल रहा है। धरनों में पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक महिलाओं में उत्साह दिख रहा है। विभिन्न दलों और संगठनों के लोग धरना स्थलों पर आकर जाट आंदोलन को समर्थन देने का एलान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: मसले के हल की जगी उम्मीद, कुछ सरकार आगे बढ़ी तो कुछ जाट नेता

दूसरी ओर, रोहतक के जसिया में आज भी हजारों की संख्या में लोग धरने में आए हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की अौर अपनी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। जाट नेताआें ने कहा कि जाट हर स्थिति के लिए तैयार हैं। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो जाट अपना आंदोलन बढ़ाएंगे।जसिया, देवबन कैंची, इक्कस और रामायण गांव में धरने में शामिल होने महिलाएं टैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों में पहुंची। महिलाएं भी जमकर नारेबाजी कर रही हैं।

कैथल के देवबन कैंची गांव में धरने पर बैठै जाट अांदोलनकारी।

दूसरी ओर, धरनास्थलों, आसपास के क्षेत्रों और शहरों में कड़ी सुरक्षा है। पुलिस के साथ ही अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। अर्द्ध सैनिक बलों के जवान हाइवे और रेल मार्गों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य मार्गों से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। विभिन्न जगहों पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसर हालात का जायजा लेने के लिए दौरे कर रहे हैं।

देखें तस्वीरें: जाट आंदोलन में उमड़ीं महिलाएं, धरनों में बढ़ी भीड़

झज्जर में चल रहे धरने में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर सिंह कादियान पहुंचे। उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से आंदोलन को समर्थन दिए जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक और अहिंसा के रास्ते पर चल रहे धरने में वे पूर्ण रूप से साथ हैं।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: गैर जाट भाजपा विधायकों ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें